NCR में घर का सपना करें साकार: GDA ने इन इलाकों में लॉन्च की नए रेजिडेंशियल प्लॉट की नई स्कीम

Residential Plots GDA Housing Scheme: एनसीआर में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने राजनगर एक्सटेंशन के इस इलाके में रेजिडेंशियल प्लॉट की नई स्कीम लॉन्च की है। इस योजना में 60 वर्ग मीटर से लेकर 221 वर्ग मीटर तक के प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह नई योजना एनसीआर में घर का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। सुनियोजित विकास, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह परियोजना भविष्य में गाजियाबाद के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में से एक बन सकती है।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Oct 27 2025, 18:48 IST
​घर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी​Image Credit : Representative Image/istock01 / 08

​घर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी​

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बड़ी खुशखबरी दी है। प्राधिकरण ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित नूरनगर क्षेत्र में 77 नए रेजिडेंशियल प्लॉट्स की योजना लॉन्च की है। इस स्कीम के जरिये अलग-अलग वर्ग के लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट लेकर अपना घर बना सकेंगे।

​60 से 221 वर्ग मीटर तक के प्लॉट उपलब्ध​Image Credit : Representative Image/istock02 / 08

​60 से 221 वर्ग मीटर तक के प्लॉट उपलब्ध​

इस योजना में 60 वर्ग मीटर से लेकर 221 वर्ग मीटर तक के विभिन्न आकार के प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह विविधता इसलिए रखी गई है ताकि छोटे परिवारों से लेकर बड़े परिवारों तक सभी को अपने बजट के अनुरूप विकल्प मिल सके।

​नूरनगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त परियोजना​Image Credit : Representative Image/istock03 / 08

​नूरनगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त परियोजना​

जागरण डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने जानकारी दी कि यह योजना नूरनगर के खसरा संख्या 96-97 में विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना पूरी तरह से सुनियोजित होगी और इसमें आधुनिक शहरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। परियोजना का उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है।

​विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी​Image Credit : Representative Image/istock04 / 08

​विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी​

जीडीए ने नूरनगर योजना से जुड़े विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। उपाध्यक्ष के अनुसार अगले सप्ताह से क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे यह योजना जल्द ही मूर्त रूप ले सकेगी और लोग शीघ्र ही इसमें निवेश कर सकेंगे।

​तीन करोड़ से अधिक की लागत से बुनियादी ढांचा का विकास​Image Credit : Representative Image/istock05 / 08

​तीन करोड़ से अधिक की लागत से बुनियादी ढांचा का विकास​

इस योजना के तहत करीब तीन करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके अलावा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य भी कराया जाएगा।

​बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधा​Image Credit : Representative Image/istock06 / 08

​बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधा​

नूरनगर क्षेत्र को राजनगर एक्सटेंशन की एलिवेटेड रोड से सीधा जोड़ा जा रहा है, जिससे आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। चौड़ी सड़कों के साथ यह क्षेत्र दिल्ली, मेरठ और नोएडा जैसे शहरों से भी बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त करेगा।

​हरियाली और खुली जगहों पर विशेष जोर​Image Credit : Representative Image/istock07 / 08

​हरियाली और खुली जगहों पर विशेष जोर​

परियोजना में पार्क, ग्रीन एरिया और खुली जगहों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इससे न केवल पर्यावरण अनुकूल माहौल बनेगा, बल्कि निवासियों को स्वच्छ और सुकून भरा जीवन अनुभव होगा।

​हर वर्ग के लिए आवास का अवसर​Image Credit : Representative Image/istock08 / 08

​हर वर्ग के लिए आवास का अवसर​

जीडीए की यह योजना हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। छोटे आकार के प्लॉट्स मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए उपयुक्त होंगे, जबकि बड़े प्लॉट उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक विकल्प साबित होंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!