क्या आप किसी एटीएम में कैश जमा कर सकते हैं?

आज के समय में बैंकिंग सुविधाएं पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक हो चुकी हैं। जैसे हम एटीएम से कभी भी पैसे निकाल सकते हैं, वैसे ही अब कई लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या किसी एटीएम में कैश भी जमा किया जा सकता है? जवाब है हां आप कैश जमा कर सकते हैं, लेकिन हर एटीएम में नहीं। इसके लिए खास तरह की मशीनें होती हैं जिन्‍हें Cash Deposit Machine (CDM) कहा जाता है।

Authored by: रिचा त्रिपाठीUpdated Dec 1 2025, 12:49 IST
​कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) क्या होती है?​01 / 08

​कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) क्या होती है?​

CDM एक तरह की उन्नत मशीन है जो ठीक एटीएम की तरह दिखती है, लेकिन इसमें आप पैसे निकालने के बजाय नकद जमा कर सकते हैं। ये मशीनें बैंक शाखाओं, मॉल, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाई जाती हैं ताकि ग्राहकों को बैंक के काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत न पड़े।

​क्या हर एटीएम में कैश जमा किया जा सकता है?​Image Credit : Canva02 / 08

​क्या हर एटीएम में कैश जमा किया जा सकता है?​

नहीं। सभी एटीएम में कैश जमा करने की सुविधा नहीं होती। सिर्फ CDM या Cash Recycler Machine (CRM) में ही आप कैश जमा कर सकते हैं। आम एटीएम (जहां सिर्फ पैसे निकाले जाते हैं) में यह फीचर उपलब्ध नहीं होता।

​कैश जमा करने के लिए क्या जरूरी होता है?​Image Credit : Canva03 / 08

​कैश जमा करने के लिए क्या जरूरी होता है?​

कैश जमा करने के लिए आपको कुछ जरूरी चीज़ों की आवश्यकता होती है। आपके पास अपना डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड, एक सक्रिय बैंक खाता, और सही स्थिति में नोट होने चाहिए। फटे, कटे या बहुत पुराने नोट मशीन अक्सर स्वीकार नहीं करती। कई बैंकों में कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ती, क्योंकि वहां आप केवल खाते का नंबर डालकर भी कैश जमा कर सकते हैं।

​कैसे जमा करें कैश?​Image Credit : Canva04 / 08

​कैसे जमा करें कैश?​

कैश जमा करने की प्रक्रिया बहुत आसान है और 1–2 मिनट में पूरी हो जाती है। सबसे पहले मशीन में डेबिट कार्ड डालें या ‘कार्डलेस डिपॉजिट’ विकल्प चुनें। इसके बाद अपनी भाषा चुनें और कैश डिपॉजिट का विकल्प सिलेक्ट करें।

दूसरे अकाउंट में कैसे होगा ट्रांसफर?Image Credit : Canva05 / 08

दूसरे अकाउंट में कैसे होगा ट्रांसफर?

अब आप सेल्फ अकाउंट या दूसरे खाते में कैश जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं। कैश स्लॉट खुलते ही नोटों को व्यवस्थित तरीके से रखें। मशीन नोटों को स्कैन करके स्क्रीन पर कुल राशि दिखाती है। राशि कन्फर्म करने के बाद कैश जमा हो जाता है और आपको एक रसीद भी मिलती है।

​क्या कैश तुरंत खाते में जमा हो जाता है?​Image Credit : Canva06 / 08

​क्या कैश तुरंत खाते में जमा हो जाता है?​

अधिकतर बैंकों में CDM या CRM के जरिए जमा की गई रकम तुरंत खाते में क्रेडिट हो जाती है। हालांकि, कभी-कभी नेटवर्क या तकनीकी समस्या होने पर 5–10 मिनट का समय लग सकता है, लेकिन आपका लेन-देन मशीन में तुरंत रिकॉर्ड हो जाता है।

​कार्ड के बिना कैश जमा क्या यह संभव है?​Image Credit : Canva07 / 08

​कार्ड के बिना कैश जमा क्या यह संभव है?​

जी हां, कई बैंकों में कार्डलेस कैश डिपॉजिट की सुविधा उपलब्ध है। इसमें आपको केवल खाते का नंबर डालना होता है और फिर नोट मशीन में डालने होते हैं। मशीन राशि को जांचकर सीधे खाते में जोड़ देती है। यह फीचर तब बेहद उपयोगी है जब आपका कार्ड आपके पास न हो या आप किसी अन्य व्यक्ति के खाते में पैसे जमा कर रहे हों।

​कैश जमा करने की लिमिट क्या है? Image Credit : Canva08 / 08

​कैश जमा करने की लिमिट क्या है?

कैश जमा करने की लिमिट हर बैंक में अलग होती है, लेकिन सामान्य तौर पर प्रति ट्रांजैक्शन 50–200 नोट तक जमा किए जा सकते हैं। जहां तक दैनिक सीमा की बात है, अधिकतर बैंक दिन में 2 लाख रुपये तक कैश जमा करने की अनुमति देते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!