कार्तिक आर्यन के पास कितने घर, एक की कीमत सिर्फ 1.6 करोड़ रु, मगर लग्जरी में कम नहीं

भूल भुलैया 3 के स्टार एक्टर कार्तिक आर्यन के पास मुंबई में दो अपार्टमेंट हैं। इनमें एक वर्सोवा में है। ये अपार्टमेंट यारी रोड पर राजकिरण को-ऑप हाउसिंग सोसाइटी की 5वीं मंजिल पर मौजूद है। ये एक 1 BHK अपार्टमेंट है, जिसका एरिया 551 वर्ग फीट है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Nov 3 2024, 16:06 IST
1.60 करोड़ रु में खरीदाImage Credit : Instagram01 / 05

1.60 करोड़ रु में खरीदा

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ये अपार्टमेंट 1.60 करोड़ रु में खरीदा था। घर में एक लिविंग रूम, बेडरूम, किचन, बालकनी और पूजा रूम है।

बेडरूम में ब्लू वॉलImage Credit : Instagram02 / 05

बेडरूम में ब्लू वॉल

लिविंग रूम में सफेद सोफे, लकड़ी का फर्श, वार्म लाइटिंग और नेचुरल लाइट का भी सिस्टम है। वहीं बेडरूम में ब्लू वॉल और मिनिमलिस्टिक फर्नीचर है।

जुहू में भी एक अपार्टमेंटImage Credit : Instagram03 / 05

जुहू में भी एक अपार्टमेंट

कार्तिक आर्यन के पास जुहू में भी एक अपार्टमेंट है। ये अपार्टमेंट उन्होंने 17.5 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने इसे 4.5 लाख रु प्रति माह के किराए पर दे दिया है।

कार्तिक के पास एक और अपार्टमेंटImage Credit : Instagram04 / 05

कार्तिक के पास एक और अपार्टमेंट

ये प्रॉपर्टी जुहू में प्रेसीडेंसी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में सिद्धि विनायक बिल्डिंग में है। इस अपार्टमेंट में उन्हें 2 पार्किंग स्पेस भी मिले हैं। बता दें कि इसी बिल्डिंग में पहले से ही कार्तिक के पास एक और अपार्टमेंट है।

2,099 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेसImage Credit : Instagram05 / 05

2,099 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, पिछले साल आर्यन ने अंधेरी वेस्ट में सिग्नेचर टॉवर में 2,099 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले उन्होंने शाहिद कपूर से 7.5 लाख रुपये के मासिक किराए पर 3,681 वर्ग फीट का अपार्टमेंट किराए पर लिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!