Cruise Control: 10 लाख से कम कीमत, अपने आप चल सकती हैं ये कारें

Cruise Control: क्रूज कण्ट्रोल एक इलेक्ट्रिक सिस्टम होता है जिसकी मदद से आप कार को एक तय स्पीड पर चला सकते हैं। आपको एक्सेलरेटर पर पैर रखने की जरूरत भी नहीं होती और कार अपने आप एक तय स्पीड पर चलती रहती है। क्या आप भी क्रूज कण्ट्रोल वाली कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है और इन कारों में क्रूज कण्ट्रोल सिस्टम मिलता है।

Authored by: Pawan Mishra Updated Aug 29 2024, 17:28 IST
क्रूज कण्ट्रोल​Image Credit : Times Now Digital01 / 05

क्रूज कण्ट्रोल​

क्रूज कण्ट्रोल एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप बिना एक्सेलरेटर पर पैर रखे भी अपनी कार को एक तय स्पीड पर चला सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो आपकी कार अपने आप चलती है। आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है और इनमें क्रूज कण्ट्रोल सिसटम मिलता है।

​ग्रैंड i10 नियोसImage Credit : Times Now Digital02 / 05

​ग्रैंड i10 नियोस

ह्यून्दे की ग्रैंड i10 नियोस के स्पोर्ट्स वेरिएंट में आपको क्रूज कण्ट्रोल फीचर मिलता है। ग्रैंड i10 नियोस के स्पोर्ट्स वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.4 लाख रुपये है।

​मारूति सुजुकी स्विफ्टImage Credit : Times Now Digital03 / 05

​मारूति सुजुकी स्विफ्ट

मारूति सुजुकी स्विफ्ट के ZXi प्लस वेरिएंट में आपको क्रूज कण्ट्रोल फीचर भी ऑफर किया गया है। इस कार की शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये है।

टाटा पंचImage Credit : Times Now Digital04 / 05

टाटा पंच

टाटा पंच के अकम्प्लिश्ड वेरिएंट में क्रूज कण्ट्रोल फीचर मिलता है और इसकी शुरुआती कीमत 7.9 लाख रुपये है।

​टाटा अल्ट्रोजImage Credit : Times Now Digital05 / 05

​टाटा अल्ट्रोज

टाटा अल्ट्रोज के XT वेरिएंट में आपको क्रूज कण्ट्रोल फीचर भी दिया जाता है। इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.1 लाख रुपये है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!