Neha Bhasin Post Viral On Students Protest: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा भसीन ने अपनी सिंगिंग से तो लोगों का दिल जीता ही है। साथ ही नेहा भसीन को उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। नेहा भसीन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में नेहा भसीन ने छात्र आंदोलन को लेकर पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नेहा भसीन ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए तो बातें लिखीं ही, साथ ही भूमि पेडनेकर को आड़े हाथों लेने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने भूमि पेडनेकर को ताना दिया कि अगर हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेस्ट है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Neha Bhasin का पैप्स ने पीछे से बनाया शर्मनाक वीडियो, लताड़ते हुए बोलीं रश्मि देसाई- दिखाना क्या चाहते हो...

Neha Bhasin की पोस्ट हुई वायरल
नेहा भसीन (Neha Bhasin) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "टीनएजर्स और महिलाओं को डराना पितृसत्ता को बढ़ावा देता है। हमेशा असली मुद्दे जैसे भारत में गहराई तक फैले भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट से ध्यान हटाकर धर्म और अब संस्कार पर ध्यान मोड़ दिया जाता है। क्या पुलिस द्वारा महिलाओं को गलत तरीके से छूना और उनके प्राइवेट पार्ट पर मारना हमारे संस्कार हैं? वाह।"
