47 हजार रुपए का टी-शर्ट पहनते हैं तेजस्वी यादव, बिसलेरी से धोते हैं हाथ : जद-यू नेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2020, 12:34 PM IST

JDU leader Nikhil Mandal attacks on tejashwi yadav: जद-यू प्रवक्ता निखिल मंडल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बारे में कहा है कि वह बिसलेरी से हाथ धोते हैं और चार्टर्ड प्लेन में अपना जन्मदिन मनाते हैं।

47 हजार रुपए का टी-शर्ट पहनते हैं तेजस्वी यादव, बिसलेरी से धोते हैं हाथ : जद-यू नेता

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल-यूनाइटेड के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में जद-यू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। मंडल का आरोप है कि तेजस्वी यादव चार्टर्ड प्लेन में अपना जन्मदिन मनाते हैं और अरमानी के महंगे कपड़े पहनते हैं।

ट्वीट कर तेजस्वी पर हमला बोला
अपने एक ट्वीट में मंडल ने कहा, 'तेजस्वी यादव चार्टर्ड प्लेन में घूमते हैं और अरमानी के महंगे सूट पहनते हैं। वह गरीब अधिकार दिवस मनाकर गरीब हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं। जब इन्हें मौका मिला तो इन्होंनने अपनी गरीबी मिटाई और गरीबों का जमीन-जायदाद अपने नाम लिखाकर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए।'

महंगे कपड़े पहनने वाला गरीब का बेटा कैसे हो सकता है 
इन दिनों ट्विटर पर तेजस्वी और मंडल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी देखने को मिला है। एक समाचार चैनल से बातचीत में मंडल ने कहा, 'तेजस्वी यादव 47 का हजार रुपए का टी-शर्ट पहनते हैं। इतने महंगे कपड़े पहनकर वह खुद को गरीब का बेटा कैसे कह सकते हैं। वह चार्टर्ड प्लेन में अपना जन्मदिन मनाते हैं। बिसलेरी से हाथ धोते हैं। वह 46 एसी वाले कमरे में रहते हैं। तेजस्वी के कथनी और करनी में अंतर है।'

इस साल के अंत में बिहार में चुनाव होने हैं
इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। कुछ समय पहले दोनों दलों के बीच पोस्टर वार भी देखने को मिल चुका है। समझा जाता है कि आने वाले समय में जद-यू और राजद के बीच जुबानी जंग और तेज होगी। बिहार में जद-यू और भाजपा गठबंधन साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। इसकी औपचारिक घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत रविवार को आयोजित अपनी वर्चुअल रैली में की। शाह ने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए बिहार चुनाव लड़ेगा और दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल करेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!