मध्य प्रदेश

MP Video: 80 फीट ऊंचाई, फव्वारे से बह गया हजारों लीटर पानी; नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना का फटा पाइन

खरगोन जिले के बलवाड़ा में नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना की पाइप लाइन अचानक लीकेज होने से हड़कंप मच गया। एयर वाल फटने से करीब 80 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठ खड़ा हुआ

Image

नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना की पाइप लाइन लीकेज

खरगोन : जिले के बलवाड़ा में नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना की पाइप लाइन अचानक लीकेज होने से हड़कंप मच गया। एयर वाल फटने से करीब 80 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठ खड़ा हुआ और देखते ही देखते हजारों लीटर पानी नालों में बह गया। घटना के बाद परियोजना की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची… मोटर पंप को तुरंत बंद किया गया। लीकेज वाल की मरम्मत की जा रही है। हालांकि तब तक बहते पानी से इलाके में अव्यवस्था का माहौल रहा। बडी लापरवाही भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये लीकेज नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना के एयर वाल में आया था। अचानक प्रेशर बढ़ने के कारण फट गया। अच्छी बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

मौके पर पहुंची टीमें अब पाइपलाइन के बाकी हिस्सों की भी जांच कर रही हैं। ताकि भविष्य में इस तरह की बड़ी तकनीकी गड़बड़ी से बचा जा सके।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article