लाइफस्टाइल

कूल बनने के चक्कर में अटपटे Joke मारकर खुद को समझते हैं बहुत फनी, जान लें ये आपकी पर्सनालिटी के बारे क्या बताता है

हंसना और हंसाना अच्छी बात है, लेकिन जब मजाक शालीनता की सीमा पार करने लगे तो वह लोगों को असहज भी कर सकता है। देखें इस तरह का ह्युमर आपकी पर्सनालिटी के बारे में क्या बताता है।

Image

Humour Psychology (Photo Credit - Pranit More Instagram)

हर ग्रुप में एक ऐसा व्यक्ति जरूर होता है जो खुद को सबसे ज्यादा फनी समझता है। बातचीत शुरू होते ही वह कोई न कोई जोक सुना देता है। कई बार ये मजाक सच में माहौल हल्का कर देते हैं, लेकिन कुछ लोग कूल दिखने या लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऐसे जोक्स का सहारा लेते हैं जो दूसरों को अजीब, असहज या अपमानजनक लग सकते हैं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सुबह-सुबह स्कूल जाने में नाटक क्यों करते हैं बच्चे

खासकर सोशल मीडिया के दौर में डार्क ह्यूमर और डबल मीनिंग जोक्स को कुछ लोग अपनी स्मार्टनेस का प्रतीक मानने लगे हैं। हालांकि हर तरह का ह्युमर गलत नहीं होता, लेकिन जब मजाक किसी की भावनाओं, निजी सीमाओं या सामाजिक शालीनता को नजरअंदाज करने लगे। तो वह मनोरंजन कम और परेशानी ज्यादा बन सकता है। ऐसे में यह समझना दिलचस्प है कि बार-बार अटपटे या सीमा पार करने वाले जोक्स सुनाने की आदत किसी व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में क्या संकेत दे सकती है।

हर समय अटेंशन पाने की कोशिश

कुछ लोग मजाक का इस्तेमाल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए करते हैं। जब उन्हें लगता है कि बातचीत में उनकी मौजूदगी कम हो रही है, तो वे कोई अटपटी सी बात बोलकर खुद को चर्चा का विषय बना लेते हैं।

कूल दिखने की कोशिश भी हो सकती है वजह

कई बार लोग यह मान लेते हैं कि जितना बोल्ड या विवादित मजाक होगा, उतने ही मॉडर्न या बेफिक्र दिखाई देंगे। लेकिन हर किसी की सहजता और पसंद अलग होती है। जो बात एक व्यक्ति को मजेदार लगे, वही दूसरे को असहज कर सकती है।

डार्क ह्यूमर और डिसेंसी का संतुलन

डार्क ह्यूमर कुछ लोगों को पसंद आता है, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। जब मजाक किसी की तकलीफ, दुख या संवेदनशील मुद्दों पर आधारित हो, तो वह कई लोगों को चोट पहुंचा सकता है। अच्छा जोक वही माना जाता है जो बिना किसी को नीचा दिखाए मुस्कान ला सके।

लोग अक्सर सोचते हैं कि बहुत ज्यादा मजाक करने वाला व्यक्ति बेहद कॉन्फिडेंट और कूल होगा। लेकिन कई बार लगातार मजाक करना अपनी झिझक, असुरक्षा या असहजता को छिपाने का तरीका भी हो सकता है। हालांकि ये समझना जरूरी है कि, हंसाना एक कला है, लेकिन इसकी भी सीमाएं होती हैं। अगर किसी मजाक से लोग असहज महसूस करें, तो शायद यह सोचने का समय है कि ह्यूमर और भद्देपन के बीच की रेखा पार हो रही है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article