लाइफस्टाइल

Winter Skin Care: मक्खन जैसी स्किन पाने के लिए मलाई के साथ लगाएं ये चीजें और फिर देखें कमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 01:02 AM IST

Malai Face Pack For Skin: सर्दियों में स्किन काफी डल और बेजान हो जाती है। ऐसे में मलाई आपके लिए प्रभावी हो सकती है। मलाई का फेस मास्क स्किन के लिए काफी हेल्दी है। साथ ही स्किन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कैसे लगाएं मलाई?

Image

मलाई से चेहरे पर लाएं ग्लो

KEY HIGHLIGHTS
  • स्किन को गहराई से पोषण प्रदान करे मलाई
  • चेहरे पर मलाई और शहद लगाने से होगी डीप क्लीनिंग
  • मलाई और बेसन से चेहरा नजर आएगा खिला-खिला

Malai Face Pack For Skin: सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में इस सीजन में आपको अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहे तो मलाई आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। मलाई में मौजूद गुण आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाए रख सकते हैं। इसके साथ ही इससे आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज हो सकती है। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए कैसे लगाएं मलाई?

मक्खन जैसी स्किन के लिए कैसे लगाएं मलाई?

सर्दियों में रोजाना चेहरे पर मलाई लगाने से आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल

मलाई और शहद का करें इस्तेमाल

सर्दियों में स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए मलाई और मक्खन का मिश्रण चेहरे पर लगाएं। यह आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज होती है, जिससे चेहरे पर गजब का निखार आ सकता है। इस फेस मास्क को लगाने के लिए 1 चम्मच मलाई में 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। अब करीब 20 मिनट तक इसे छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होगी।

हल्दी और मलाई लगाएं चेहरे पर

सर्दियों में मलाई लगाने से आपकी स्किन पर निखार आता है। रूखी और बेजान स्किन के लिए हल्दी और मलाई का मिश्रण लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच मलाई में 1 चुटकी हल्दी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे निखार आएगा।

चेहरे पर लगाएं मलाई और बेसन

चेहरे पर मलाई और बेसन लगाने से आपके स्किन की टोनिंग अच्छी होती है। साथ ही यह स्किन को एक्सफोलिएट कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच मलाई लें। इसमें 1 चम्मच बेसन मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक रगड़ें। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाती है। साथ ही स्किन का रूखापन भी कम हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article