लाइफस्टाइल

Slap Therapy Benefits: थप्पड़ थैरेपी से मिलेगी खूबसूरती, जानें कैसे और कब मिलता है इसका फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 02:30 AM IST

Slap Therapy Benefits: महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास करती हैं। मार्केट में कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आपने कभी स्लैप थेरेपी का नाम सुना है? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में स्लैप थेरेपी के बारे में विस्तार से जानते हैं। यह एक ऐसी थेरेपी है, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाती है। साथ ही कई फायदे हो सकते हैं।

Image

स्लैप थेरेपी क्या है? जानें इसके फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • स्लैप थेरेपी से स्किन से झुर्रियां होती हैं कम
  • चेहरे से फाइन-लाइंस को कम करे स्लैप थेरेपी
  • स्लैप थेरेपी की मदद से पिंपल्स और मुंहासे करें कम

Slap Therapy Benefits: महिला हो या पुरुष, हर कोई खूबसूरत चेहरे की ख्वाहिश रखता है। सॉफ्ट और सुंदर स्किन के लिए लिए लोग कई तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। खासतौर पर महिलाएं अपनी स्किन की खूबसूरती को निखारने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और थैरेपी लेती हैं। खूबसूरती बढ़ाने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट मौजूद हैं। लेकिन क्या इन ट्रीटमेंट में आपने कभी स्लैप थेरेपी का नाम सुना है? अगर नहीं, तो परेशान न हों। स्लैप थेरेपी आपको बाहर में नहीं, बल्कि आप घर ही इस थेरेपी को ले सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या कोई थप्पड़ से भी खूबसूरत हो सकता है? तो आपको बता दें कि हां, थप्पड़ से भी खूबसूरत बना जा सकता है। बशर्ते आपको इसके बारे में सही ज्ञान हो। आइए जानते हैं स्लैप थैरेपी क्या है और इससे होने वाले फायदे क्या हैं?

स्लैप थैरेपी क्या है?

स्लैप थेरेपी नाम से ही मामूल होता है कि इसमें थप्पड़ का प्रयोग किया जाता है। स्लैप को हिंदी में थप्पड़ कहा जाता है। इस थैरेपी में चेहरे पर हल्के-हल्के थपड़ मारे जाते हैं। इससे चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ावा देने में मददगार है। इतना ही नहीं, स्लैप थेरेपी की मदद से आप स्किन संबंधी परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा इससे कई लाभ हो सकते हैं।

स्लैप थेरेपी के क्या हैं फायदे?

स्लैप थेरेपी से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह आपकी स्किन पर निखार ला सकता है। साथ ही कई परेशानियां कम हो सकती है, जैसे-

स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए अपने चेहरे पर हाथों से हल्का-हल्का थप्पड़ मारें।

स्लैप थेरेपी की मदद से आपकी स्किन के छोटे-छोटे रोमछिद्र खुलते हैं, जिससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

स्लैप थेरेपी की मदद से स्किन और चेहरे से फाइन-लाइंस को कम करने में मदद मिल सकती है।

चेहरे की मांसपेशियों को एक्टिव बनाए रखने में स्लैप थेरेपी आपकी मदद कर सकता है।

पिंपल्स, एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए स्लैप थेरेपी की मदद लें।

कब से शुरुआत हुई स्लैप थेरेपी?

स्लैप थेरेपी कोरियन ब्यूटी थेरेपी है, जिसकी शुरुआत कोरिया में हुई थी। कोरिया के अलावा अमेरिकी महिलाओं द्वारा भी इस थेरेपी को लिया जाता है। आज यह विश्वभर के कई देशों में प्रचलित है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article