Winter Healthy Diet: ठंड का मौसम खाने पीने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि सर्दियों में बहुत सी सब्जियां और फल मिलते हैं, जिनका सेवन करने से हमारी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कोल्ड से बचाव, शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचाने के लिए लोग कई फूड्स का सेवन करते हैं। हालांकि, गर्मियों की तुलना में ठंड के मौसम में तेजी से वजन बढ़ता है और कुछ अध्ययन में इसके कुछ कारण भी बताए गए हैं। एक शोध के अनुसार, सर्दियों में अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन, ज्यादा खाना खाने, कॉफी और चाय के अलावा अल्कोहल का सेवन करने पर मोटापा जल्दी बढ़ता है।
लहसुन खाएं-
लहसुन की तासीर गर्म मानी जाती है, जिसका सर्दियों में चटनी अचार के रूप में सेवन किया जा सकता है। इन सबके अलावा सुबह खाली पेट 1 से 2 कली लहसुन का सेवन पेट के लिए गुणकारी होता है। जो लोग नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं उनकी इम्युनिटी बेहतर रहती है।
अदरक-
अदरक की तासीर भी बेहद गर्म होती है और ठंड के मौसम में इसके सेवन से पाचन क्रिया सही रहती है। इन दिनों आप अदरक पानी, अदरक की चाय और काछा बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
गुड़ के फायदे-
सर्दियों में इंसान का सबसे अच्छा दोस्त गुड़ बन सकता है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सर्दियों में आपके शरीर को बेहतर बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप गुड़ के लड्डू, गुड़ से बने खाद्य पदार्थ और गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स-
ड्राई फ्रूट्स को नियमित रूप से लेने पर आपके शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे सर्दी- जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं कोसों दूर भागती हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए किशमिश, मूंगफली, बादाम, अखरोट और काजू को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
एक्सरसाइज है जरूरी
ठंड में सुबह या शाम के समय शरीर को अगर वॉर्म किया जाए तो हमारी बॉडी एक्टिव और फिट रहती है। इसलिए समय निकालकर सुबह या शाम जॉगिंग, स्ट्रैचिंग और वॉर्म अप जरूर करें।
ठंड के चलते लोग सर्दियों में देर से उठते हैं और मॉर्निंग वॉक भी नहीं कर पाते तो ऐसे में उनका वजन बढ़ने से रोक पाना मुश्किल भरा होने लगता है। सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट प्लान को तैयार करके एक्टिव और फिट रह सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
