लाइफस्टाइल

कौन सा आटा लगाने से स्किन पर ग्लो आता है? जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 9, 2025, 09:56 AM IST

स्किन की ग्लो बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं हमारे घर की रसोई में कई ऐसी चीजें उपलब्ध होती है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इन्हीं में से एक है चावल का आटा। चावल का आटा स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चावल के आटे के स्किन बेनिफिट्स।

Image

कौन सा आटा लगाने से स्किन पर ग्लो आता है? (Image Source: istock)

हमारे घर की रसोई में कई ऐसी चीजें उपलब्ध होती है जिनका इस्तेमाल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कई बार इन चीजों की जानकारी हमें नहीं होती है। ऐसी ही एक चीज है, चावल का आटा। चावल का आटा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन को ग्लोइंग बनाने और जवां रखने में मदद करता है। चावल का आटा बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को चमकदार, दाग-धब्बों से मुक्त और टाइट बनाता है। चलिए जानते हैं चावल के आटे का किस तरह आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल का आटा लगाने के फायदे

त्वचा को करे साफ

चावल का आटा डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मददगार साबित होता है। यह स्किन को कोमल और फ्रेश बनाता है।

पिगमेंटेशन करे दूर

चावल का आटा पिगमेंटेशन की समस्या दूर करने में सहायक माना जाता है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग एजेंट त्वचा की रंगत को सुधारने का काम करते हैं।

एक्ने और पिंपल्स के लिए

चावल के आटे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स और एक्ने की समस्या को दूर करने में भी सहायक माने जाते हैं।

एंटी-एजिंग गुण

इसके इस्तेमाल से एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं और स्किन टाइट होती है। त्वचा को यूथफुल बनाए रखने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल करके देखें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article