लाइफस्टाइल

Happy Raksha Bandhan Rangoli Design: रक्षाबंधन घर के दरवाजे पर बनाएं ऐसी रंगोली, देखकर हर कोई पूछेगा डिजाइन कहां से सीखी?

Raksha Bandhan Rangoli Design: रक्षाबंधन पर रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की खुशी को घर तक पहुंचाने का खूबसूरत तरीका है। इस बार पारंपरिक फूलों से लेकर राखी और शुभ संदेश वाली रंगोली तक कुछ नया आजमाएं और घर सजाएं।

Image

Raksha Bandhan Rangoli Design Photo, rakshabandhan na rangoli

Raksha Bandhan Rangoli Design: रक्षाबंधन आते ही घर में एक अलग ही रौनक महसूस होने लगती है। कहीं राखी की खरीदारी चल रही होती है, कहीं मिठाई की तैयारी और कहीं भाई-बहन पुराने किस्से याद करके हंस रहे होते हैं। ऐसे में घर के दरवाजे या पूजा की जगह पर बनी रंगोली इस माहौल में एक प्यारा-सा रंग और जोड़ देती है। इस बार अगर आप वही मांडला और एक जैसे फूल बनाने के बजाय कुछ थोड़ा अलग बनाना चाहती हैं।

    तो रक्षाबंधन की थीम वाली रंगोली सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसमें राखी, फूल, दीया, भाई-बहन के नाम या छोटा-सा शुभ संदेश शामिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा सामान या घंटों की मेहनत जरूरी नहीं है। कुछ रंग, चावल, फूल और थोड़ी कल्पना से भी सुंदर डिजाइन तैयार हो सकती है। देखें रक्षाबंधन रंगोली डिजाइन, रक्षाबंधन रंगोली फोटो, फूलों की रंगोली, रंगोली के नए डिजाइन।

    इस रक्षाबंधन एक बड़ी-सी राखी के आकार की रंगोली बनाना भी अच्छा रहेगा। बीच में गोल डिजाइन बनाकर उसके चारों तरफ मोती जैसे छोटे-छोटे बिंदु और फूलों की आकृति बनाई जा सकती है। किनारों पर रंगीन पंखुड़ियां बनाकर इसे असली राखी जैसा रूप दें।

    अगर आप रंगोली को थोड़ी कस्टमाइज्ड रंगोली बनाना चाहते हैं। तो बीच में भाई और बहन के नाम का पहला अक्षर लिख सकती हैं। उसके चारों ओर फूल, पत्तियां और छोटे दीये बनाएं। यह डिजाइन देखने में साधारण होगा, लेकिन तस्वीरों में बेहद प्यारा लगेगा।

    गेंदे की पंखुड़ियां, गुलाब की पंखुड़ियां और हरी पत्तियों से छोटी-सी फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। यह रंगोली कम मेहनत में एकदम ही ट्रेडिशनल वाला लुक देगा।

    बड़ी रंगोली बनाना जरूरी नहीं है। दरवाजे के दोनों तरफ दो छोटी रंगोलियां बनाकर उनके बीच दीपक रख दें। अगर जगह कम है तो सिर्फ राखी, फूल और चारों तरफ बिंदियों वाला डिजाइन भी खूबसूरत लगेगा।

    जरूर ही आपको ये सारी रंगोली की डिजाइन्स इस बार रक्षाबंधन पर अपने आंगन में बनाना चाहिए। बॉर्डर वाली रंगोली के डिजाइन्स भी बहुत ही बढ़िया लगती हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंडी में ऐसी वाली रंगोली की डिजाइन्स जो बिगिनर्स भी आसानी से बना सकते हैं। सेलेक्ट करें और झटपट आप भी अपने घर, आंगन तो मंदिर के द्वार आदि पर ऐसी वाली रंगोली के डिजाइन्स बनाएं।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article