लाइफस्टाइल

Best Comb For Hair: प्लास्टिक या लकड़ी वाली.. बालों के लिए सबसे बेस्ट कंघी कौन सी होती है?

Best Comb For Hair (बालों की कंघी): अगर आपको भी बहुत बाल झड़ने की दिक्कत है, तो इसका एक कारण आपकी गलत कंघी हो सकती है। सही कंघी से बालों सो झाड़ना काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यहां देखें आपको बालों के हिसाब से सबसे बेस्ट कंघी कौन सी होती है।

Image

बालों के लिए बेस्ट कंघी (Photo Credit - Canva)

Best Comb For Hair (बालों की कंघी): हेल्दी और काले, घने बालों के लिए सही तरह की कंघी का चुनाव करना भी जरूरी है। गलत कंघी यूज करने से बाल झड़ने की समस्या बहुत बढ़ सकती है। वहीं आपको हेयर टाइप के हिसाब से अगर आप गलत कंघी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे आपको स्कैल्प से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अच्छी हेयर ग्रोथ और मजबूत बालों के लिए सही कंघी का चुनाव करें। देखें बालों के लिए कौन सी कंघी सबसे अच्छी मानी जाती है।

Best Comb For Hair Growth And Thickness

लकड़ी की कंघी

बालों के लिए लकड़ी की कंघी सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं। वहीं ये सबसे सुरक्षित भी होती है और नेचुरल चीजों से बनी होती है तो बालों को हेल्दी रखने में मदद करती है। आप नारियल या बांस की लकड़ी से बनी कंघी यूज कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है।

नीम की कंघी

नीम की कंघी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाते हैं। यह डैंड्रफ और खुजली को कम करके बालों को स्वस्थ रखती है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

सिलिकॉन कंघी

मार्केट में इन दिनों सिलिकॉन वाली कंघी काफी पॉपुलर हो रही है। ये वाली कंघी स्कैल्प मसाज करने के लिए बेस्ट होती है। इसके नरम दांत स्कैल्प पर अच्छा असर ड़ालते हैं। वहीं इससे हेयर फॉलिकल्स एक्टिव होते हैं और बाल घने होते हैं।

सही तरीके से करें इस्तेमाल

सही कंघी का चुनाव करने के साथ साथ कंघी को सही ढंग से यूज करना भी जरूरी है। ऐसे में सीख लें कि, कंघी की इस्तेमाल कैसे करते हैं -

  • बालों को आपको हमेशा नीचे से ऊपर की तरफ सुलझाना चाहिए।
  • गीले बालों को कभी भी फाइन टूथ यानि पतले दातों वाली कंघी से न सुलझाएं।
  • कंघी को समय समय पर साफ करते रहें।
  • रोज करीब 5-10 मिनट तक के लिए स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें।

अगर आप भी बालों को घना और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो सही कंघी का चुनाव करें और बालों की देखभाल का सही तरीका अपनाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article