शहर

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन स्थित स्वामी नारायण मंदिर का 3 मंजिला हिस्सा शुक्रवार देर रात ढह गया। निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में जलभराव के कारण नींव कमजोर हो गई थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। केपी कॉलेज के सामने स्थित प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर परिसर में बनी तीन मंजिला इमारत शुक्रवार देर रात लगभग 11:00 बजे अचानक भरभराकर एक गहरे गड्ढे में समा गई। इमारत गिरते ही इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के इलाके के लोग दहशत में आ गए और किसी अनहोनी या भूकंप की आशंका से घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त उस हिस्से में कोई भी श्रद्धालु या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।

बारिश का पानी और गहरा गड्ढा बना हादसे का कारण

स्वामी नारायण मंदिर के कोठारी कमलेश भगत और स्थानीय सुरक्षा गार्ड सूबेदार सिंह के अनुसार, मंदिर परिसर के ठीक पीछे पिछले 3-4 महीनों से एक नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के सिलसिले में मंदिर के पीछे काफी गहरा गड्ढा खोदा गया था। पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण इस गड्ढे में लगातार पानी भर रहा था। बारिश की वजह से निर्माण कार्य तो बंद था, लेकिन गड्ढे में पानी भरे रहने और मिट्टी के कटान से मंदिर के कमरे की नींव धीरे-धीरे कमजोर हो गई। सप्ताह भर पहले आई थीं दरारें: इमारत में दरारें देखने के बाद प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए इस हिस्से को करीब एक सप्ताह पहले ही एहतियातन बंद कर दिया था।

दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला के रूप में होता था इस्तेमाल

मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड सूबेदार सिंह के मुताबिक, मंदिर के इस तीन मंजिला हिस्से में कुल 12 कमरे बने हुए थे, जिनका इस्तेमाल धर्मशाला और अतिथि गृह के रूप में किया जाता था। सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर ठहरते थे, जिनमें विशेष रूप से दक्षिण भारत से आने वाले भक्तों की संख्या अधिक होती है। हालांकि, खराब मौसम और समय रहते कमरे खाली करा लिए जाने की वजह से रात 11 बजे हुए इस भयावह हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस और प्रशासन का मुआयना जारी

घटना के तुरंत बाद जॉर्ज टाउन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की घेराबंदी कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जलभराव और मिट्टी खिसकने की वजह से नींव कमजोर होने की आशंका प्राथमिक जांच में जताई जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी व प्रशासनिक जांच जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी