Kiccha Sudeep on Toxic: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की राय एक जैसी नहीं है। कुछ लोगों को यश का अंदाज, फिल्म की विजुअल स्टाइल और एक्शन पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ दर्शक इसकी कहानी, लंबाई और स्क्रीनप्ले को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच कन्नड़ सिनेमा के बड़े स्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) ने यश की इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। तो चलिए जानते हैं कि किच्चा सुदीप ने क्या कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Yash की Toxic पर K Annamalai ने CBFC को घेरा, सर्टिफिकेट दिए जाने के तरीके पर उठाए सवाल
किच्चा सुदीप ने दिया ये रिएक्शन
यश की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह किच्चा सुदीप का अभी हाल ही में किया ये पोस्ट है। एक्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'बस ये कहना चाहता हूं, यश तुमने सच में कुछ अलग करने की कोशिश की है। पिछले कमर्शियल ब्लॉकबस्टर का वही आम, तयशुदा और फॉर्मूला वाला सीक्वल बनाने की बजाय तुमने अलग रास्ता चुना। इस तरह की कोशिश के लिए अलग सोच, विश्वास और सबसे जरूरी हिम्मत चाहिए होती है। 'टॉक्सिक' एक अलग और तारीफ के लायक प्रयास है। कई हिस्से सच में दिलचस्प हैं और उन पर अच्छी बहस, चर्चा और सीखने की गुंजाइश है। तुम्हें बधाई कि तुमने हिम्मत दिखाई और आम रास्ते से हटकर कुछ किया। बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे दोस्त।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:MS Subbulakshmi Biopic के लिए फाइनल हुई Rashmika Mandanna, जल्द होगा ऐलान
तारा ने यश को लेकर कही ये बात
यश फिल्म में एक गुस्सैल और अल्फा किरदार निभाते हैं। लेकिन असल जिंदगी में वो कैसे हैं? क्या तारा उन्हें मेल फेमिनिस्ट कहेंगी? तारा ने The Male Feminist podcast से बात करते हुए कहा कि 'वो सबसे संवेदनशील लोगों में से एक हैं और सच में खुद से ज्यादा दूसरे का सोचते हैं। बहुत कम होता है हमारे इंडस्ट्री में, ये देखना। मैंने उन जैसा कोई नहीं देखा। वो बहुत ख्याल रखने वाले हैं। हमारी इंडस्ट्री में हर एक्ट्रेस अलग किरदार निभाती है। मुझे नहीं लगता किसी से किसी की तुलना हो सकती है। सब अलग काम कर रहे हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से तुलना हो जाती है। ये या वो। ये नाम या वो नाम। लड़कों के साथ कभी ऐसा नहीं करते! मैंने कभी नहीं देखा, ये हीरो या वो हीरो।'
अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म को लेकर की ये बात
अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म की कमाई को लेकर कहा कि 'मुझे तो बढ़िया लग रहा है, मुझे फिल्में और एक्टिंग पसंद है। ये मौका था लोमड़ी जैसा किरदार निभाने का। वो दिखता भी वैसा ही है… लंबे बाल, ऊंची कमर की पैंट और अदा। इतना दिलचस्प किरदार मिलना मेरे लिए रोमांचक है।' टॉक्सिक में अक्षय का टोनी अपनी बहन एलिजाबेथ (हुमा) के साथ मिलकर राया (यश) को गिराने की साजिश करता है, इससे पहले कि वो बहुत ताकतवर हो जाए। पहले साइड किरदार लगता है, फिर अचानक फोकस में आ जाता है। गीतू मोहनदास और यश के साथ काम करने पर कहा कि 'गीतू शानदार हैं, उन्होंने लायर्स डाइस और मूथोन जैसी फिल्में की हैं। शूटिंग के दौरान मैं उनसे प्रभावित हो गया। हर पल अच्छा लगा। उन्होंने मुझे इन बड़े स्टार्स के बराबर माना और टोनी का किरदार सौंपा। मैं फिर से उनके निर्देशन में काम करना चाहूंगा। यश बॉस कहना मेरे दिल से आता है। मैं उन्हें देखता हूं तो वो सब चीजें दिखती हैं जो मुझमें नहीं हैं। मैं जानता हूं मैं अच्छा एक्टर हूं विनम्र होने की जरूरत नहीं। लेकिन शायद दूसरी चीजों में कमी है। बॉस खुद में एक चलती-फिरती इंडस्ट्री हैं, अपने प्रोजेक्ट खुद बनाते हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा को नई ऊंचाई दी और टॉक्सिक को उनके स्टारडम का फायदा मिला।'
