National Sugar Institute me naukri: राष्ट्रीय चीनी संस्थान (NSI) कानपुर में है। यह केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन आता है। संस्थान चीनी, अल्कोहल और इससे जुड़े उद्योगों के लिए तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध से संबंधित काम करता है।यहां 50 से ज्यादा ऐसे पद हैं, जिन्हें भरने के लिए समय-समय पर विज्ञप्ति जारी की जाती है। NSI में सभी नौकरियों के लिए इंजीनियरिंग या ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी नहीं होती। इनमें से कई पदों पर 10वीं पास से भी आवेदन मांगे जाते हैं, लेकिन यह पूरी तरह उस पद की भर्ती अधिसूचना और निर्धारित योग्यता पर निर्भर करता है। जिन पदों पर 10वीं पास से आवेदन मांगे जाते हैं, उनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, ब्लैकस्मिथ, मल्टी-टास्किंग स्टाफ और अन्य हैं।
हालांकि, केवल पद का नाम देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि हर बार 10वीं पास उम्मीदवार उस पद के लिए योग्य होगा। किसी पद के लिए 10वीं के साथ ITI, अनुभव या कोई अन्य तकनीकी योग्यता भी मांगी जा सकती है।
क्या NSI में डायरेक्ट भर्ती होती है?
राष्ट्रीय चीनी संस्थान में कुछ पदों पर सीधी भर्ती हो सकती है। हालांकि हर पद के लिए भर्ती का तरीका एक जैसा नहीं होता। NSI की आधिकारिक वैकेंसी जानकारी के अनुसार, फिटर 'C' और इलेक्ट्रीशियन जैसे पदों के लिए डायरेक्ट रिक्रूटमेंट होती है।
क्या NSI में पढ़ाई होती है? और क्या यहां पढ़ाई करके नौकरी मिल सकती है?
राष्ट्रीय चीनी संस्थान में कई तकनीकी और शैक्षणिक पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। संस्थान का उद्देश्य ही चीनी, अल्कोहल और संबद्ध उद्योगों के लिए तकनीकी मानव संसाधन तैयार करना है।
NSI से संबंधित कोर्स करने से चीनी उद्योग में करियर बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान और विशेषज्ञता मिल सकती है। हालांकि संस्थान में कोर्स करना अपने आप में NSI की सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है। सरकारी पद के लिए संबंधित भर्ती की पात्रता और चयन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय चीनी संस्थान में नौकरी कैसे मिलती है? जानिए भर्ती, पदों की जानकारी और आवेदन का तरीका
