लाइफस्टाइल

कौन सी कमी से बच्चे मिट्टी खाते हैं, बच्चों को मिट्टी खाने की आदत कैसे छुड़ाएं

What should I do if my child eats soil, बच्चों को मिट्टी खाने की आदत क्यों होती है: मिट्टी खाने की आदत तब हावी होती है जब बच्चा अकेला खेल रहा होता है या उसका ध्यान कहीं और होता है।

Image

बच्चों के मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने के जादुई तरीके (Photo: AI Image)

What should I do if my child eats soil: बहुत से पेरेंट्स की शिकायत रहती है कि उनका बच्चा मिट्टी खाता है। जी हां, छोटे बच्चों का मिट्टी खाना एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग हर माता-पिता कभी न कभी जूझते हैं। मेडिकल की भाषा में बच्चों के मिट्टी खाने की इस आदत को पिका (Pica) कहा जाता है। बच्चे कई बार अनजाने में तो कई बार जानकर मिट्टी खाते हैं। पेरेंट्स डांटते हैं लेकिन फिर भी कई बच्चों की ये आदत बन जाती है। यहां सबसे पहले तो पेरेंट्स को यह समझना जरूरी है कि बच्चा ऐसा जानबूझकर नहीं, बल्कि किसी शारीरिक कमी या मानसिक जरूरत के कारण करता है।

हम इंटरनेट पर विशेषज्ञों का राय खंगालने के बाद यहां कुछ प्रभावी तरीके बता रहे हैं जिनसे आप बच्चों की मिट्टी खाने की आदत को प्यार और समझदारी से छुड़ा सकते हैं:

कौन सी कमी से बच्चे मिट्टी खाते हैं

1. पोषण का रखें ध्यान

बच्चे अकसर मिट्टी तभी खाते हैं जब उनके शरीर में कैल्शियम, आयरन या जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी होती है। मिट्टी में मौजूद खनिजों की गंध उन्हें अपनी ओर आकर्षित करती है।

ऐसे में आप सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और बच्चे का ब्लड टेस्ट करवाएं। यदि शरीर में किसी तरह की कोई कमी है, तो सप्लीमेंट्स और सही खान-पान से यह आदत खुद-ब-खुद छूट जाएगी।

2. चेंज करें डाइट

बच्चे के भोजन में विविधता लाएं। उन्हें दूध, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और दालें भरपूर मात्रा में दें। जब बच्चे का पेट भरा होगा और शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स मिलेंगे, तो उसका मन मिट्टी खाने जैसी चीजों की ओर कम जाएगा।

बच्चे किस कमी से मिट्टी खाते हैं (Photo: iStock)

बच्चे किस कमी से मिट्टी खाते हैं (Photo: iStock)

बच्चों को मिट्टी खाने की आदत कैसे छुड़ाएं

3. बच्चे को व्यस्त रखें

मिट्टी खाने की आदत अकसर तब हावी होती है जब बच्चा अकेला खेल रहा होता है या उसका ध्यान कहीं और होता है। ऐसे में जब बच्चा अकेला खेल रहा हो, तो उस पर नजर रखें। जैसे ही वह मिट्टी उठाने की कोशिश करे, उसको टोकें और किसी और काम में व्यस्त कर दें।

4. मिट्टी खाने के नुकसान समझाएं

मिट्टी खाने पर बच्चे को मारना या डराना समाधान नहीं है। इससे बच्चा आपके सामने तो मिट्टी नहीं खाएगा, लेकिन छिपकर खाना शुरू कर देगा। उसे प्यार से समझाएं कि मिट्टी में कीड़े और कीटाणु होते हैं जो उसके पेट में जाकर उसे बीमार कर सकते हैं और उसे डॉक्टर के पास जाकर कड़वी दवा लेनी पड़ सकती है।

5. आजवाइन का पानी पिलाएं

बाल विशेषज्ञ बताते हैं कि डेली रात में सोते समय बच्चे को अजवाइन का पानी पिलाने से मिट्टी खाने की लत से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि ऐसा किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें।

6. केला खिलाएं

केले बच्चों को बहुत पसंद होते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये कई तरह के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। बच्चों की डाइट में केले जरूर शामिल करें। इससे बच्चे का पेट भरा भी रहेगा और उसे पोषण भी मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित तौर पर केला खाना बच्चे के मिट्टी खाने की आदत को छुड़ा सकता है।

बतौर अभिभावक इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि बच्चों की कोई भी बुरी आदत रातों-रात नहीं बदलती। इसके लिए धैर्य और सही पोषण की आवश्यकता होती है। मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने के लिए बच्चे को पर्याप्त समय दें, उसके साथ खेलें और उसकी डाइट का ख्याल रखें। यदि इन सब के बाद भी आदत न छूटे, तो बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article