एजुकेशन

बिहार बोर्ड की फ्री JEE-NEET कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2027-29 के लिए JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 10वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड की फ्री JEE-NEET कोचिंग के लिए आवेदन शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2027-29 के लिए JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 10वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2026 है। चयन के लिए परीक्षा 6 दिसंबर को संभावित है। इस दो वर्षीय कार्यक्रम में छात्रों को पढ़ाई के साथ कई दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी। खास बात यह है कि पटना में आवासीय और राज्य के नौ प्रमंडलीय केंद्रों पर गैर-आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की गई है।

पटना में रहने वाले चयनित विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल और भोजन की सुविधा मुफ्त होगी। यहां करीब 50 छात्र और 50 छात्राओं का बैच बनाया जाएगा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में भी गैर-आवासीय कोचिंग मिलेगी।

छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं
सुविधाआवासीय कोचिंगगैर-आवासीय कोचिंग
कोचिंगमुफ्तमुफ्त
छात्रवृत्ति400 रुपये प्रतिमाह1,000 रुपये प्रतिमाह
रहने और खाने की सुविधामुफ्तनहीं
डिजिटल बोर्ड और AC क्लासउपलब्धउपलब्ध
टेस्टहर महीने 4हर महीने 4

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Indian Bank में निकली 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

छात्रों को अनुभवी शिक्षकों से पढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अलग से डाउट क्लास, विशेष स्टडी मटेरियल और नियमित टेस्ट की व्यवस्था भी रहेगी। आवासीय केंद्र पर डॉक्टर और नर्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 2027 में 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। शर्त यह है कि वे 11वीं में बिहार बोर्ड से संबद्ध प्लस टू स्कूल में दाखिला लेने के इच्छुक हों।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

पटना के आवासीय कार्यक्रम के लिए 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, गैर-आवासीय कोचिंग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदन समिति की निर्धारित कोचिंग वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

पहले बैचों का प्रदर्शन?

बोर्ड के पिछले बैचों के नतीजे भी उत्साह बढ़ाने वाले रहे हैं। 2023-25 आवासीय बैच से JEE में 33 विद्यार्थी सफल हुए थे। इनमें 7 का चयन IIT और 20 का NIT में हुआ। वहीं 2024-26 बैच से JEE में 47 विद्यार्थियों को सफलता मिली, जिनमें 10 IIT और 9 NIT पहुंचे। दोनों बैचों के NEET उम्मीदवारों के क्वालिफाई करने का दावा भी दी गई जानकारी में किया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article