लाइफस्टाइल

Wednesday Morning Wishes: जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक्त होता है... इन विशेज से दोस्तों और परिजनों की बुधवार सुबह बनाएं स्पेशल

Happy Wednesday Morning Wishes, Messages, Status, Quotes: बुधवार का दिन हफ्ते का तीसरा दिन होता है। आप इस दिन अपने खास दोस्तों और करीबियों को गुड मॉर्निंग मैसेजेस, विशेज, कोट्स आदि भेज सकते हैं।

Image

Wednesday Morning Wishes: बुधवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस और विशेज।

Happy Wednesday Morning Wishes, Messages, Status, Quotes: बुधवार का दिन हफ्ते के खास दिनों में से एक है। साथ ही हफ्ते का तीसरा दिन बुधवार (Wednesday) काफी स्पेशल भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भी बुधवार का दिन बेहद स्पेशल होता है, क्योंकि ये दिन गणेशजी (Ganeshji) का होता है। बुधवार के दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए आप अपने खास दोस्तों, परिजनों, करीबियों और रिश्तेदारों को बुधवार से जुड़ी शुभकामनाएं संदेश और गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Good Morning Messages), विशेज, कोट्स आदि उनके फोन (Mobile) पर भेज सकते हैं। इसी को लेकर आज हमने कुछ बुधवार मैसेजेस, गुड मॉर्निंग विशेज, कोट्स शेयर किए हैं।

बुधवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Wednesday Good Morning Messages)

1. ख्वाहिश व सपने भले ही छोटे हों,

लेकिन उनको पूरा करने के लिए दिल में ज़िद का होना ज़रूरी है।

आपका बुधवार शुभ हो!

2. सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करे,

लोग वही सुनते है जो वो सुनना चाहते है।

शुभ बुधवार गुड मॉर्निंग।

3. खुशियां आएं तो चख लेना मिठाई समझकर,

जिंदगी में गम आये तो खा लेना दवाई समझकर।

हैप्पी बुधवार

4. जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक्त होता है,

क्योंकि जो वक्त सिखाता है वो कोई नहीं सीखा पाता !

सुप्रभात !

5. उम्मीदों से बंधा एक जिद्दी परिंदा है इंसान,

जो घायल भी उम्मीदों से है और जिंदा भी उम्मीदों पर है।

शुभ बुधवार सुप्रभात।

A Happy Wednesday Good Morning

6. जिंदगी में दो चीजें खास है एक वक्त और दूसरा प्यार,

वक्त किसी का नहीं होता और प्यार हर किसी से नहीं होता।

Happy Wednesday Good Morning

7. संकल्प वह चमत्कारी जादू है,

जिसे दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने से,

मानव का कायाकल्प हो जाता है।

शुभ बुधवार गुड मॉर्निंग।

8. हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,

दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।

बुधवार की हार्दिक शुभ कामनाये।

Wish You Happy Wednesday

9. गलत तरीके अपनाकर सफल होने से यही बेहतर है,

सही तरीके के साथ काम करके असफल होना।

शुभ बुधवार सुप्रभात।

Good Morning Wednesday

10. अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे,

लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।

Happy Wednesday Good Morning

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article