लाइफस्टाइल

गोविंदा संग बप्पा के दर्शन करने पहुंची कोमल रानी, साड़ी-गहनो में सज-धज लगीं ऐसी, सिंदूर पर टिकी नजरें

गोविंदा और कोमल रानी ने हाल ही में एक साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए। सफेद कुर्ते में गोविंदा के साथ कोमल लाल साड़ी तो पीले ब्लाउज में नजर आईं। उनका ये श्रृंगार और सिंदूर वाला लुक काफी वायरल है।

Image

Govinda And Komal Rani Swarnkar at Lalbaugcha Raja

Govinda And Komal Rani at Lalbaugcha Raja: सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी की कई पुरानी वीडियोज वायरल रही हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के अलग होने की खबरों के बीच अब एक्टर फिर कोमल रानी संग स्पॉट हुए हैं। गोविंदा अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकर के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। भारी भीड़ के बीच से दोनों की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

बप्पा के दर्शन करने पहुंची कोमल ने खास लाल रंग की साड़ी कंट्रास्ट का ब्लाउज और भारी ज्वेलरी पहनी हुई थी। सज-धजकर गणपति बप्पा के दर्शन कर रहीं कोमल का ये लुक काफी चर्चा में है। खासतौर से उनकी मांग में लगा सिंदूर, जो कुछ तस्वीरों में नजर आ रहा है और कुछ में नहीं.. यहां देखें आखिर कोमल का पूरा लुक कैसा था।

कोमल रानी का मराठी मुलगी लुक

गणेश उत्सव के दौरान लालबागचा राजा दर्शन के लिए गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल ने खास मराठी मुलगी वाला लुक फ्लॉन्ट किया था। ट्रेडिशनल और बहुत ही भारी लुक वाली साड़ी के साथ ब्लाउज और ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन काफी देसी नजर आया।

कोमल ने लाल रंग की साड़ी को सीधा पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया हुआ था। साड़ी के साथ उन्होने कंट्रास्ट पीले रंग का गोल गले वाला ब्लाउज पेयर अप किया था। साड़ी और ब्लाउज के साथ कोमल ने एक लाल और गोल्डन रंग का शॉल या दुपट्टा भी कैरी किया हुआ था।

इस लुक के साथ उन्होने एकदम ही भारी ज्वेलरी पहनी हुई थी। कंट्रास्ट ग्रीन कुंदन और मोती से भरे हुए हार के साथ कांच की चूड़ियों का सेट और कान चेन के साथ झुमकों ने कोमल के लुक में देसी टच जोड़ दिया था। नथ, अंगूठी के साथ खुले बाल तो मांग में भरा हुआ पूजा का सिंदूर कोमल के लुक में पूरा कर रहा था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article