लाइफस्टाइल

आप भी पहनते हैं बिना मोजे के जूते तो आज ही बदलें आदत, घेर लेंगी ये परेशानियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2023, 12:12 PM IST

Side effects of wearing shoes without socks: कुछ लोग बिना मोजे के जूते पहनना शुरू कर देते हैं। बिना मोजे के जूते पहनने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

Image

आप भी पहनते हैं बिना मोजे के जूते तो आज ही बदलें आदत, घेर लेंगी ये परेशानियां

Side effects of wearing shoes without socks: जूते और मोजे हमारे वार्डरोब का काफी अहम हिस्सा हैं। किसी भी आउटफिट के साथ अगर ठीक फुटवियर ना पहने जाएं तो आत्मविश्वास नहीं आता है। ठंड के प्रकोप से बचने कि लिए लोग मोजे के साथ जूते पहनते हैं लेकिन जैसे ही गर्मी शुरू होती है तो कुछ लोग बिना मोजे के जूते पहनना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इस तरह की आदत सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इस तरह की जरा सी लापरवाही आपको बहुत बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। बिना मोजे के जूते पहनने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना मोजे के जूते पहनने से स्वास्थ्य पर क्या दुष्प्रभाव पड़ते हैं?

ब्लड सर्कुलेशन

बिना मोजे के जूते पहनने से ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। बिना मोजे के जूते पहनने से पैर के कुछ हिस्सों पर दबाव पड़ता है और ठीक से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है।

पैरों में छाले

जुराब का काम पैर के तलवे को नरम रखना होता है। लेदर व सिंथेटिक मटेरियल से बने जूते पैरों को काटते हैं और उससे छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में बिना मोजे के जूते पहनने से पैरों में छाले होने का खतरा रहता है।

एलर्जी

बिना जुराब के जूते पहनने से आपके पैरों में एलर्जी भी हो सकती है। बिना जुराब के आपके पैर ज्यादा देर तक नम नहीं रहेंगे और कुछ ही देर में शुष्क हो जाएंगे। इससे आपके पैरों में एलर्जी की स्थिति पैदा हो सकती है।

संक्रमण का खतरा

इंसान के पैरों में से पूरे दिन में लगभग 300 मिलीलीटर पसीना निकलता है। जुराब इस पसीने को सोखने का काम करता है। पैरों में पसीना आने से कई प्रकार के बैक्टीरियल व फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article