लाइफस्टाइल

इन लोगों से रहे कोसों दूर वरना खड़ी हो जाएगी मुसीबत, साफ इशारा करती है विदुर नीति

महाभारत के महान नीतिवान महात्मा विदुर ने अपने गहन ज्ञान और दूरदर्शिता के लिए जाने जाते हैं। उनके बनाए नियमों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको विदुर नीति के बारे में बताएंगे।

Image

विदुर नीति की सीख

Vidur Niti People To Avoid: क्या आपने कभी सोचा है कि सही लोगों से जुड़ना और गलत लोगों से दूरी रखना भी उतना ही जरूरी है। जीवन में रिश्ते, सहयोग और सलाह किसी भी व्यक्ति की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन विदुर नीति के अनुसार कुछ लोगों से दूरी बनानी भी बहुत जरूरी होती है। जी हां आज हम आपको गलत लोगों के दूरी बनाने के लिए विदुर नीति के कुछ नियम बताने जा रहे हैं। महात्मा विदुर महाभारत के पात्र और धृतराष्ट्र के सलाहकार थे। विदुर के विचारों को समेटती विदुर नीति में जीवन के कई महत्वपूर्ण सिद्धांत निहित हैं। आइए जानते हैं इसके बारे मे...

इन लोगों से रखें दूरी?

विदुर नीति के अनुसार, कुछ प्रकार के व्यक्ति ऐसे होते हैं जिनसे सलाह लेना या सहयोग करना व्यक्ति के लाभ के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। उनका व्यवहार, सोच या दृष्टिकोण नकारात्मक परिणाम देता है। आइए उन मुख्य प्रकार के लोगों पर एक नजर डालते हैं, जिनसे दूरी बनाए रखना ही बुद्धिमानी है।

1. बिना सोचे कार्य करने वाले लोग

जो लोग तुरंत और बिना किसी सोच-विचार के निर्णय ले लेते हैं, ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये काम को बिगाड़ सकते हैं। विदुर नीति कहती है कि ऐसे लोगों के विचार पर टिके रहने से आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। इसलिए इनसे सलाह लेने से पहले सावधानी बरतें

2. चापलूस और स्वार्थी लोग

चापलूस व्यक्ति अक्सर आपकी तारीफ तो करता है, लेकिन उसका लक्ष्य केवल अपने फायदे की पूर्ति होता है। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बहुत जरूरी है। ऐसे लोग आम तौर पर दूसरों का नुकसान करने पर भी नहीं झिझकते हैं। इसलिए विदुर नीति में स्पष्ट कहा गया है कि उनसे तार्किक दूरी बनाए रखना हमेशा बेहतर होता है।

3. खुद को ज्ञानी समझने वाले लोग

कुछ लोग बिना वास्तविक ज्ञान के खुद को ज्ञानी मानते हैं और दूसरों को भी भ्रमित कर देते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें क्योंकि ये आपको गलत रास्ते पर ले जा सकते हैं। विदुर नीति में कहा गया है कि ऐसे अज्ञानी लोगों से दूरी बनाए रखना ही बुद्धिमानी है। उनकी सलाह आपके निर्णयों को गलत दिशा में ले जा सकती है।

4. अनदेखे विषय में सलाह देने वाले लोग

वह व्यक्ति जिन्हें उस क्षेत्र का ज्ञान नहीं, वह उस विषय पर सलाह दे कर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा ही दूर रहना चाहिए। विदुर नीति के अनुसार, ऐसे “अनुभवहीन सलाहकारों” से दूर रहना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article