लाइफस्टाइल

Vat Savitri Vrat Ki Shubhkamnaye: वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, यहां से डाउनलोड करें फोटोज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 26, 2025, 06:01 AM IST

Vat Savitri Vrat Ki Shubhkamnaye: वट सावित्री का व्रत 26 मई को मनाया जा रहा है। इस त्योहार को भारत के कई राज्यों में काफी धूम-धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं ये व्रत रखती हैं। अगर आप वट सावित्री की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं। तो यहां से चुन चुन कर विशेज भेज सकते हैं।

Image

Vat Savitri Vrat Ki Shubhkamnaye

Vat Savitri Vrat Ki Shubhkamnaye: वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 26 मई यानी आज मनाया जा रहा है। अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे से शुरू होकर अगले दिन 27 मई को सुबह 8:31 बजे समाप्त होगी। पौराणिक कथा के अनुसार, माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से इसी वट वृक्ष के नीचे वापस पाया था। तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिजनों को वट सावित्री की शुभकामानाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं।

Vat Savitri Vrat Ki Shubhkamnaye Images in Hindi

1. बिना अन्न जल व्रत करना,

प्रेम की अटूट परिभाषा है,

हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें

मेरे दिल की बस यही आशा है

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

Vat Savitri Images

Vat Savitri Images

2. वट सावित्री व्रत का ये त्योहार,

आए और लाए खुशियां हजार,

यही है हमारी दुआ,

आप हर बार मनाएं यह त्योहार,

सलामत रहें आप और आपका परिवार

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

3.जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,

हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,

हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,

हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे

वट सावित्री की शुभकामनाएं

4. सावित्री का सत्यवान के लिए जन्म हुआ,

एक दूसरे के बिना इनका जीवन अधूरा,

इन दोनों के मिलने से इस व्रत का महत्व बना।

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

Vat Savitri Quotes

Vat Savitri Quotes

5. मेहंदी से सजे-रचे लाल-लाल हाथ

हरी-हरी खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

6. आयो रे वट सावित्री व्रत आयो,

मन में उमंग और दिल में तरंग लायो

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

7. धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे

धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे

धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे।

वट सावित्री की शुभकामनाएं

Vat Savitri Messages

Vat Savitri Messages

8. बिना अन्न जल व्रत करना,

प्रेम की अटूट परिभाषा है,

हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें

मेरे दिल की बस यही आशा है

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article