वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। वैलेंटाइन वीक को लव वीक भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी को खत्म होती है। प्रेमी जोड़े साल भर इस वीक का इंतजार करते हैं। रोज डे वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरो को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं वैलेंटाइन वीक में रोज डे के अलावा प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको वैलेंटाइन वीक के हर दिन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। यहां देखें वैलेंटाइन वीक कब से शुरू होता है और 2024 में क्या है वैलेंटाइन वीक का कैलेंडर। जानें आज वैलेंटाइन वीक का कौन सा दिन है भारत में। और चॉकलेट डे के बाद क्या आएगा।

valentine week calendar
7 फरवरी: Rose Day (बुधवार)
हर साल की तरह इस साल भी 7 फरवरी को रोज डे सेलिब्रेट किया जाएगा। रोज डे वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गुलाब देकर दिल की बात कहते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि सिर्फ कपल्स ही एक दूसरे को गुलाब दें। आप अपने दोस्तों, करीबियों को भी इस दिन गुलाब भेज सकते हैं।
8 फरवरी: Propse Day (गुरुवार)
वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लव बर्ड्स एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो 8 फरवरी को कर सकते हैं।
9 फरवरी: Chocolate Day (शुक्रवार)
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चॉकलेट दे सकते हैं।
10 फरवरी: Teddy Day (शनिवार)
वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे होता है। इस दिन आप स्पेशल पर्सन को टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों को टेडी बियर बेहद पसंद होता है।
11 फरवरी: Promise Day (रविवार)
वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे का होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर से जीवन भर साथ रहने का वादा कर सकते हैं।
12 फरवरी: Hug Day (सोमवार)
वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आप अपनी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गले लगाकर प्यार का इजहार कर सकते हैं।
13 फरवरी: Kiss Day (मंगलवार)
लव वीक का सातवां दिन किस डे होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को किस करके प्यार का एहसास कराते हैं।
14 फरवरी: Valentine's Day (बुधवार)
प्यार के महीने का सबसे महत्वपूर्ण दिन वैलेंटाइन डे होता है। इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए लोग अलग अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने की हर मुमकिन कोशिश की जाती है।
