Vada Pav Recipe in Hindi (वडा पाव रेसिपी इन हिंदी): स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं, और शाम की चाय के साथ कुछ तीखा और स्वादिष्ट खाने का मन है तो ये वाली रेसिपी आपके काम की हो सकती है। मुंबई की गलियों की शान और महानगर के दौड़ते भागते लोगों की पहली पसंद वडा पाव, जो आप आसानी से घर पर बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। वडा पाव बनाना काफी आसान है और आप ये वाली सिंपल और क्विक रेसिपी को फॉलों कर बढ़िया स्वाद वाला वडा पाव खा सकते हैं।
सामग्री
वडा पाव बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत होगी -
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1/4 टी स्पून हींग
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 2 टी स्पून सौंफ
- 1 प्याज़
- 2 टी स्पून हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
- 2 आलू
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून हरा धनिया
- 2 टी स्पून नींबू का रस
- 1 कप नारियल, कद्दूकस
- 1 कप बेसन
- 1/4 कप सोडा
आलू वडा बनाने की विधि
स्वादिष्ट आलू वडा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करना है। उसमें हींग, सरसों के दाने और सौंफ डालना है और अच्छे से रोस्ट कर लेना है। फिर आपको प्याज और हरी मिर्च लहसुन का पेस्ट डालकर उसे भी भून लेना है। अब इस पेस्ट में आलू, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नींबू डालकर मसाला तैयार कर लेना है।
वडा पाव बनाने की रेसिपी
एक पैन में थोड़ा सा तेल लेना फिर उसमें लहसुन और साबुत लाल मिर्च, सफेद तिल और नारियल डालकर अच्छे से चला लेना है। इसी में आपको रोस्टेड मूंगफली, नमक और मिर्च डालकर चला लेना है। अब एक बाउल में बेसन, सोडा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
बेसन में आलू वाली स्टफिंग डालकर अच्छे से तल लें और बस स्वादिष्ट वडा पाव बनकर तैयार है। इसे आप चटनी और मिर्च के साथ खाएं।
