लाइफस्टाइल

Urvashi Rautela: परी नहीं कबूतर बन रैम्प पर आ गईं उवर्शी रौतेला, सस्ती ऐश्वर्या कहकर नेटिजन्स ने किया ट्रोल.. उल्टा पड़ा फैशन

Urvashi Rautela (उर्वशी रौतेला): फैशन वीक में सुपर मॉडल बनकर पहुंची उर्वशी रौतेला का लाल परी लुक काफी वायरल हो रहा है। उवर्शी के इस लुक को हालांकि नेटिजन्स मिले जुले रिव्यूज दे रहे हैं। देखें उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट लुक फोटो, गाउन में ग्लैमर।

Image

Urvashi Rautela At Fashion Week (Photo Credit - hyaatcouture)

Urvashi Rautela (उर्वशी रौतेला): बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने स्टाइल और लुक्स, फैशन के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। उवर्शी लाइमलाइट लूटने में बेशक सबसे आगे रहती है। हाल ही में टाइम्स फैशन वीक के लिए शो स्टॉपर बन कर पहुंची उर्वशी ने फिर अपने फैशन से सुर्खियां बटोर ली है। उवर्शी ने रैम्प वॉक के लिए खास ब्रैंड का लाल सफेद बॉडीकॉन गाउन पहना था। जो बहुत ही ग्लैमरस तो था, लेकिन इसको लेकर नेटिजन्स अब मिले जुले रिव्यूज दे रहे हैं। उवर्शी अक्सर ही अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, हालांकि कई बार ये उल्टा भी पड़ जाता है। देखें उवर्शी के इस लुक की फोटो, और उसके जुड़ी सारी डिटेल्स।

उवर्शी बनीं परी

उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर खास फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होने खुद की ही बहुत सारी तारीफ कर ली। लाल सफेद गाउन में पंख लगाकर परी बनीं उर्वशी ने खुद फर्स्ट एवर इंडियन एंजल कहा। हालांकि इसी के बाद कमेंट्स में उर्वशी को जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि ड्रेस का लुक अच्छा था लेकिन नेटिजन्स को ये ऐश्वर्या तो लिसा नाम की सिंगर के लुक की कॉपी लगा।

उर्वशी ने इस लुक में पर्ल वर्क वाला बॉडीकॉन ट्रेल वाला गाउन पहना था। जिसमें उनके कर्व्स काफी हाइलाइट हो रहे थे। टर्टल नेक के साथ ये बॉडी फिट गाउन स्टाइलिश लगा। लेकिन नेटिजन्स को इस पंख वाले लुक में उर्वशी खासा अच्छी नहीं लगी।

क्या पहना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियोज में उर्वशी कट स्लीव्स वाले बॉडीकॉन गाउन में नजर आईं। जिसकी हाइलाइट लाल झालर वाली पर्ल्स थी। स्टोन के साथ गाउन का साइड लुक भी अलग हटके था। उवर्शी का ये लुक उनकी हाई पोनीटेल और पंखों से काफी ड्रैमेटिक बन गया था। हाथों में लाल ब्रेसलेट बैंगल, लाल हील्स और शाइनी मेकअप के साथ उनका लुक कम्पलीट हुआ था।

हालांकि इस लुक में उर्वशी को नेटिजन्स ने कबूतर, सस्ती ऐश्वर्या राय, कार्टून तक कह दिया। वहीं कुछ लोगों ने उनकी सुंदरता की तारीफ भी की थी। आप बताइए आपको उर्वशी का ये लुक कैसा लगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article