हिंदुस्तान का तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है।हमारे तिरंगे का केसरिया रंग साहस और बलिदान को प्रतीक है तो वहीं सफेद रंग शांति और सत्य का। हरा रंग हिंदुस्तान की समृद्धि को दर्शाता है। बीच में अशोक चक्र, नीले रंग में, धर्म और प्रगति का प्रतीक है, जो निरंतर विकास की प्रेरणा देता है। हमारा तिरंगा जब शान से लहराता है तो हर हिंदुस्तानी का सीना में गर्व से चौड़ा हो जाता है। इस तिरंगे की शान में जितना कहा जाए उतना कम है। ये समझ लें कि 150 करोड़ हिंदुस्तानी की आन, बान, शान और पहचान है यह तिरंगा। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पढ़ें तिरंगा शायरी हिंदी में (Tiranga Shayari in Hindi, 2 line Tiranga Shayari):
Tiranga Shayari in Hindi 2 line
1. तिरंगे को सलाम
इसमें बसी देशवासियों की जान ।
इसमें मिले भाईचारे की पहचान।।
सर्वदा बनी रहे इस तिरंगे की शान।
इसको करें हर भारतवासी प्रणाम,
तिरंगे को सलाम
2. भारत के सीने में गड़ा तिरंगा
लहरा रहा है आसमान में
सवा सौ करोड़ भारत की जनता का
आन बान शान तिरंगा बसा है जान में ।
3. ये बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमनें की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।।
तिरंगा शायरी हिंदी
4. हर वीरों का नाम लिखा है केसरिया रंगों में
सच्चाई का साथ देने वाला का नाम लिखा है सादा रंगों में
हर किसान अन्नदाता का नाम लिखा है हरा रंग हरियाली में
हर भारतवासी का जान बसा है तीन रंग से सजा तिरंगा में ।
5. तीन रंग का नहीं वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है
हर भारतीय के दिलों का स्वाभिमान है
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है
और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है।
6. तिरंगा हमारी शान तिरंगा हमारी जान
तीन रंग से सजा तिरंगा
आजादी का गुल खिला सारा हिंदुस्तान
दो गज की झंडा में समाया सारा हिंदुस्तान ।
तिरंगा शायरी 2025
7. मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूं
यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूं।
8. जब तक आसमान में निखरता रहेगा चांद सितारे
जब तक अंबर से बरसता रहेगा मेघा प्यारे
जब तक उगता रहेगा पूरब में सूरज हमारा
तब तक झंडा ऊंचा रहेगा हमारा ।
9. काश मेरी जिंदगी मे सरहद की कोइ शाम आए
मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आए
ना खौफ है मौत का ना आरजू है जन्नत की
लेकीन जब कभी जिक्र हो शहीदों का
काश मेरा भी नाम आए, काश मेरा भी नाम आए।।
Tiranga Shayari attitude
10. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान की शान का है।
11. खुशनसीब है वो जो वतन पर मिट जाते हैं
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं
करता हूं उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों
तुम्हारी हर सांस में तिरंगे का नसीब बसता है।
तिरंगा शायरी इन हिंदी
12. इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने
ऐसे तिरंगे को दिल में हमेशा बसाए रखना।
13. चिंगारी आजादी की सुलगी मेरे जश्न में है
इंकलाब की ज्वालाएं लिपटी मेरे बदन में है
मौत जहां जन्नत हो ये बात मेरे वतन में हैॉ
कुर्बानी का जज्बा जिन्दा मेरे कफन में है।
14. ना सरकार मेरी है ना रौब मेरा है
ना बड़ा सा नाम मेरा है
मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है
मै हिन्दुस्तान का हूं और हिन्दुस्तान मेरा है।।
इस स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर आइए हम प्रण लें कि अपने देश की आन,बान और शान तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे। जब तक सूरज और चांद रहेंगे, तब तक इस तिरंगे का सम्मान बना रहेगा। जय हिंद. जय भारत।
