लाइफस्टाइल

Tips to manage nervousness: क्या जरा सी बात पर ही हो जाती है घबराहट,ऐसे करें दिल की बढ़ती धड़कनों को काबू

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 01:33 PM IST

अक्सर ऐसा होता है कि, किसी बड़े इवेंट से पहले घबराहट होने लगती है। इंटरव्यू हो या कोई प्रोग्राम उससे पहले मन में अजीब से बेचैनी होती है,एक डर सा लगा रहता है। अगर आपको भी ये घबराहट होती है तो जानें इसे मैनेज करने का तरीका।

Tips to manage nervousness : अक्सर ऐसा होता है कि, किसी बड़े इवेंट से पहले घबराहट होने लगती है।इंट्रव्‍यू हो या कोई प्रोग्राम उससे पहले मन में अजीब से बेचैनी होती है,एक डर सा लगा रहता है। ऐसा हमारे साथ अक्सर होता है और जो लोग इंट्रोवर्ट होते हैं उन्हें तो हर छोटी बात पर इसका सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह बिल्कुल नॉर्मल है। लेकिन, जब यह कई बार ज्यादा होने लगता है, तो इसका सीधा असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ता है।आपकी छवी खराब होने लगती है और लोग आपको कमजोर समझते हैं, चाहे आप कितने ही बोल्‍ड क्यों न हो। हम लाएं हैं आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप अपनी नर्वसनेसयानी हर बार होने वाली घबराहट को कम कर सकते हैं!

How to control nervousness

Do deepbreathing exercise गहरी सांस लें :

जब भी आप नर्वस फील करें तो, लंबी गहरी सांस लेना शुरू कर दें। सांस लें और उसे छोड़े ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी और घबराहट भी कम होगी। सांस लेने से एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल हार्मोन कम हो जाते हैं जो नर्वसनेस में निकलते हैं। इससे आप शांत और आरामदायक महसूस करेंगें। ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपके दिमाग और शरीर के लिए काफी प्रभावशाली है।

Avoid negative thoughts नकारात्मक विचारों को नजरअंदाज करें:

जब भी आपका कोई बड़ा इंवेंट पास आता है तो,उस समय घबराहट होने लगती है और नकारात्मक विचार आते हैं। यह एकदम नार्मल है , लेकिन आपको इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। जितना हो सके सकारात्मक सोचें और अच्छा परफॉर्म करें ।

Be confident विश्वास रखें:

आप अपने ऊपर और अपने काम पर विश्वास रखें। अगर आप सही हैं,तो सब अच्छा होगा ।घबराहट आपके विचारों पर हावी हो सकती है लेकिन आपको अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए। शारीरिक फिटनेस भी आपको नर्वस होने से बचा सकती है। जब आप फिट होते हैं, तो आपको तनाव से ट्रिगर होने की संभावना कम होती है। रोजाना व्यायाम करने से न केवल आपका शरीर बल्कि आपका दिमाग भी टोन होता है। इसलिए फिट रहें और आत्मविश्वासी बनें।

Face your fear अपने डर कासामना करें:

जब भी आप नर्वस फील करें तो उस बारें में सोचे कि यह आपको किसवजह से हो रही है। उसका हल निकालने की कोशिश करें।जब आप उसके पीछे की असली वजह ढूंढ लेते हैं तो आपका डर भी कम होगा और नर्वस भी नहीं होंगे।

कई बार लोग अपने पार्टनर और दोस्तों के सामने भी घबरा जाते हैं।ऐसी स्थिति के लिए अपने आप को पहले ही तैयार कर लें और अपने मन में इसका एक खाका सा तैयार करें कि आपको उनकी बातों का जवाब कैसे देना है । आप देखेंगे की आपके व्यवहार में अगली बार कितना बदलाव आया है। यह जानना भी जरूरी है कि घबराहट कोई बीमारी नहीं है यह सिर्फ एक स्टेट ऑफ माइंड है जिससे आप आसानी से निपट सकते हैं। बस दिए गए टिप्स फॉलो करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article