Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): सुविचार में बहुत ही ताकत हो जो आपके मन से अंधकार को निकालकर प्रकाश में बदलने का काम करता है। सुविचार सिर्फ पढ़ने की चीज नहीं होती बल्कि जीवन में उसे अपनाने से बदलाव भी आता है। सही समय पर अपने जीवन में उतारा गया सुविचार आपके सोचने का नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। जीवन में जब भी हम मुश्किल हालाता से गुजर रहे होते होते हैं और सामने सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा नजर आता है तब एक सकारात्मक विचार हमें सही दिशा दिखाने का काम कर सकता है।
आज का सुविचार (Thought Of The Day) हमें बताता है कि सफलता बाहर की चीज नहीं है बल्कि यह हमारे अंदर से शुरू होती है। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है:
'सफलता पहले दिमाग में बनती है, फिर जीवन में दिखाई देती है।'
अगर आप किसी सफल व्यक्ति को देखें तो ये जान लें कि इसे सफलता अचानक नहीं मिली होगा। सफलता सोचने के तरीके और मानसिक तैयारी का नतीजा होती है। जो लोग बड़े सपने देखकर उन्हें अपने दिमाग में बार-बार जीते हैं, वही लोग आगे चलकर असल जिंदगी में भी सफल बनते हैं। सीधे शब्दों में समझें तो सफलता पहले दिमाग में बनती है, फिर धीरे-धीरे जीवन में दिखाई देती है।
सोच ही सफलता की शुरुआत
सोच ही सफलता की शुरुआत है और सकारात्मक सोच का असर गहरा होता है। किसी काम को लेकर अगर आप ये सोचते हैं कि ये मुझसे नहीं होगा। या मैं इसके लायक नहीं हूं तो दिमाग में उसी के आधार पर छवि बनने लगेगी और आपकी सफलता आपसे कोसों दूर हो जाएगी। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आपको खुदपर भरोसा करना नहीं छोड़ना चाहिए।
उदाहरण से इस समझने की कोशिश करते हैं जैसे एक खिलाड़ी अपने मैच की जीत पहले दिमाग में देखता है, छात्र अपनी सफलता की कल्पना पहले करता है और बिजनेस करने वाले अपने ग्रोथ की सोच पहले ही बना लेते हैं। यही कल्पना आगे चलकर हकीकत बनती है। अगर आप निराश होकर किसी काम की शुरुआत करते हैं तो हार निश्चित है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं
अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:
- आज का एक अच्छा विचार, आपके कल की सफलता की नींव रखता है।
- सफलता कोई जादू नहीं, सही विचारों का लगातार अभ्यास है।
- जो आज सोचते हो, वही कल तुम्हारी पहचान बनता है।
- सकारात्मक विचार ही जीवन की दिशा बदल सकते हैं।
- छोटा सा विचार भी बड़ी सफलता की शुरुआत कर सकता है।
- हर दिन का सही सोच, बड़े सपनों को हकीकत बनाता है।
- अच्छे विचारों से भरा मन, असंभव को भी संभव बना देता है।
- आज का सही निर्णय, कल की बड़ी जीत है।
- सोच बदलो, जीवन अपने आप बदल जाएगा।
- विचारों की ताकत ही इंसान को महान बनाती है।
- जो अपने विचारों पर काम करता है, सफलता उसी के कदम चूमती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ाई का नाम सुनते ही नहीं रोएगा बच्चा, अपनाएं ये ट्रिक
आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।
