Sangeet Outfit Idea: शादी के फंक्शन में संगीत सेरेमनी की अपनी एक अलग ही खासियत है। कई शादियों में संगीत सेरेमनी काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। संगीत में जहां दुल्हा और दुल्हन एक साथ-साथ थीरकते नज़र आते हैं तो वहीं दूसरी तरफ दोनों परिवार के बीच में जबरदस्त तालमेल देखने को मिलता है। दोनों ही परिवार के लोग जमकर डांस करते हैं। संगीत सेरेमनी के लिए दुल्हा-दुल्हन अपने आउटफिट को लेकर जितने चिंतित रहते हैं उतने ही बाकी रिश्तेदार भी अपने अटायर को लेकर काफी टेंश्ड रहते हैं। शादी से ज्यादा लड़कियां संगीत के ड्रेसेस को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। लड़कियां हमेशा स्टाइलिश और पार्टी की लाइमलाइट बनना चाहती हैं। इसके लिए वो ट्रेंडी अटायर को ट्राय करती हैं लेकिन कई बार अटायर को लेकर काफी कंफ्यूजन हो जाती है। दरअसल, अगर आपके घर में भी शादी है और अभी तक आपने संगीत का आउटफिट डिसाइड नहीं किया है तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ट्राय कर आप स्टनिंग दिख सकेंगी।
ग्रीन लहंगा स्टाइल
इस तरह का लहंगा स्टाइल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखने के लिए आप जाह्नवी के इस अटायर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। खुले बालों और स्मोकी मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है।
पिंक शरारा सेट
संगीत के मौके पर यूनिक दिखने के लिए आप इस पिंक शरारा सेट को भी ट्राय कर सकती हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर के साथ रश्मिका ने इस लुक को कंप्लीट किया है।
ब्लैक लुक
अदिति राव हैदरी की तरह स्टाइलिश दिखने के लिए आप इस ब्लैक अटायर को ट्राय कर सकती हैं। कानों में हैवी ईयररिंग्स के साथ आप भी अदिति की तरह लुक को एक्सेसराईज कर सकती हैं।
पिंक लहंगा चोली
सारा का ये पिंक लहंगा लुक आप पर भी काफी जचेगा। इस अटायर को उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। स्मोकी मेकअप और ओपन हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
