लाइफस्टाइल

इन सस्ती चीजों से बालों का झड़ना होगा कम, जान लें Hair Fall रोकने का रामबाण तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 13, 2025, 07:02 AM IST

Hair Fall Remedy: बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन समय रहते इसे नहीं रोका जाए तो ये गंजेपन का भी कारण बन सकता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं।

Image

Add a heading

Hair Fall Remedy: हेयरफॉल की समस्या से न केवल लड़कियां बल्कि लड़के भी परेशान रहते हैं। इन दिनों हेयरफॉल एक आम समस्या बन चुकी है। इनसे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। हेयर फॉल की असल वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान। इसके अलावा हार्मोनल चेंजेज और बालों पर केमिकल प्रोडक्ट के ज्यादा इस्तेमाल से भी हेयर फॉल की समस्या होती है। जेनेटिक्स की वजह से भी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। हेयर फॉल की समस्या से निजात पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में यहां हम आपको ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं।

Home Remedies to Stop Hair Fall - हेयरफॉल की समस्या का रामबाण तरीका

नारियल तेल

हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल को गुनगुना कर लें और फिर इससे स्कैल्प की मसाज करें। ऐसा करने से बालों को मजबूती मिलती है और बालों का झड़ना कम होता है।

एलोवेरा जेल

हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और इससे उन्हें मजबूती मिलती है।

प्याज का रस

प्याज का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें सल्फर होता है जो बालों को मजबूती देने के साथ साथ हेयर फॉल कम करने में भी सहायक साबित होता है। इसके लिए आप अपने स्कैल्प पर प्याज का रस लगा सकते हैं और कुछ देर बाद इसे धो लें।

दही का इस्तेमाल

बालों के लिए दही भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए दही को बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद इसे धोएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि हेयर वॉश के लिए शैंपू का इस्तेमाल ना करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article