लाइफस्टाइल

क्यों नदी किनारे सोने उमड़ पड़ी भीड़, सबसे पहले सोने वाले को मिला ईनाम, जानिए क्या है पूरा मामला

Seoul Power Nap Competition: साउथ कोरिया में नींद की कमी की समस्या बहुत विकराल रूप ले चुकी है। दक्षिण कोरिया दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां लोग सबसे कम सोते हैं।

Image

सियोल में आयोजित हुई सोने की प्रतियोगिता (Photo: Reuters)

Seoul Power Nap Competition: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हाल ही में एक अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का नाम था पावर नैप कॉन्टेस्ट। यह चैन की नींद सोने की प्रतियोगिता थी। इसका मकसद लोगों को अच्छी नींद के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

2 मई को आयोजित यह प्रतियोगिता सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट द्वारा हान नदी के किनारे एक पार्क में आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। दिलचस्प बात यह थी कि प्रतिभागियों को खास निर्देश दिए गए थे। निर्देश था कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्हें थकान और भरे पेट के साथ आना है, ताकि वे आसानी से सो सकें।

इस प्रतियोगिता में जीत का पैमाना था कि कौन कितनी जल्दी और कितनी गहरी नींद में सोता है। सबसे ज्यादा सुकून की नींद सोने वाले को विजेता घोषित किया गया।

बता दे कि साउथ कोरिया में नींद की कमी की समस्या बहुत विकराल रूप ले चुकी है। दक्षिण कोरिया दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां लोग सबसे कम सोते हैं। यहां काम का दबाव, पढ़ाई और तेज जीवनशैली के कारण लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। यह पावर नैप प्रतियोगिता इसी बढ़ती समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इसके जरिए आयोजकों ने दक्षिण कोरिया में लंबे वर्किंग हावर्स, तनाव और डिजिटल ओवरलोड के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर की और दुनिया भर का ध्यान खींचा।

कम सोने की समस्या से परेशान है सियोल (Photo: Reuters)

कम सोने की समस्या से परेशान है सियोल (Photo: Reuters)

कैसे सुधारें स्लीप क्वालिटी (How to Improve Sleep Quality)

गहरी और अच्छी नींद शरीर को आराम देने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अनिवार्य है। अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे बदलाव करके आप अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं:

सोने का समय फिक्स करें: रोज़ाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें। इससे आपके शरीर की जैविक घड़ी संतुलित रहती है, जिससे समय पर नींद आने लगती है।

डिजिटल गैजेट्स से दूरी: सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल बंद कर दें。 इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन 'मेलाटोनिन' के उत्पादन में बाधा डालती है।

कैफीन और भारी भोजन से बचें: शाम के समय चाय, कॉफी या अधिक मीठे पदार्थों का सेवन न करें। साथ ही, रात का खाना हल्का रखें और सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें ताकि पाचन प्रक्रिया नींद में खलल न डालेय़

सोने का सही माहौल बनाए: अपने बेडरूम को शांत, अंधेरा और ठंडा रखें। आरामदायक गद्दे और तकिए का उपयोग करने से शरीर को सही सहारा मिलता है और आप गहरी नींद ले पाते हैं।

दिन के समय सक्रिय रहें: दिन में नियमित व्यायाम या शारीरिक गतिविधि करने से रात में जल्दी और अच्छी नींद आती है। हालांकि, ध्यान रखें कि सोने के ठीक पहले भारी व्यायाम न करें, क्योंकि इससे शरीर उत्तेजित हो सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article