सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के ट्रेलर का इंतजार अब खत्म हो चुका है और इसके लॉन्च इवेंट में सलमान खान समेत फिल्म की पूरी टीम नजर आई। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कहीं सलमान अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज से ध्यान खींच रहे हैं, तो कहीं चित्रांगदा सिंह का खूबसूरत लुक चर्चा में है। आइए देखते हैं ट्रेलर लॉन्च इवेंट की खास तस्वीरें।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान बेहद सिंपल और स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ जींस पहनी थी। बिना किसी ज्यादा तामझाम के भी उनका अंदाज काफी शानदार नजर आया। फैंस को उनका यह कैजुअल लुक खूब पसंद आ रहा है।
इवेंट में चित्रांगदा सिंह अपने खूबसूरत साड़ी लुक में पहुंचीं। उनका ट्रेडिशनल अंदाज देखते ही बन रहा था। सादगी और खूबसूरती के मेल ने उनके लुक को खास बना दिया। ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरों में चित्रांगदा का अंदाज भी खूब चर्चा बटोर रहा है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान फिल्म की पूरी टीम के साथ नजर आए। सभी कलाकारों ने एक साथ कैमरे के सामने पोज दिए। फिल्म की टीम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही हैं।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है।