हेल्थ

जब शरीर को पर्याप्त भोजन नहीं मिलता, तो क्या-क्या नुकसान होते हैं? कम खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं

Under-Eating Side Effects, Health Risks And Diseases: क्या आप कम खा रहे हैं या अक्सर खाना स्किप करते हैं? जानिए शरीर को पर्याप्त भोजन न मिलने से हेल्थ पर क्या असर पड़ता है और कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

Image

कम खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं

Under-Eating Side Effects, Health Risks And Diseases: कई बार हम सोचते हैं कि थोड़ा कम खा लेंगे तो वजन कंट्रोल में रहेगा या शरीर हल्का लगेगा। लेकिन सच यह है कि जरूरत से कम खाना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि धीरे-धीरे नुकसानदेह हो सकता है। जब शरीर को रोजाना जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते, तो वह अंदर ही अंदर कमजोर होने लगता है। शुरुआत में यह असर हल्का लगता है, जैसे थकान या कमजोरी, लेकिन समय के साथ यह दिमाग, इम्युनिटी और शरीर के कई जरूरी फंक्शन पर असर डालता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट हमेशा बैलेंस्ड डाइट की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि अगर शरीर को पूरा खाना नहीं मिले, तो क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं (Under-Eating health Risk)।

शरीर में एनर्जी की कमी साफ महसूस होने लगती है

जब आप कम खाते हैं, तो शरीर को काम करने के लिए जरूरी ईंधन नहीं मिल पाता। ऐसे में दिनभर थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। कई बार बिना ज्यादा काम किए भी शरीर भारी और थका हुआ लगता है।

दिमाग पर भी पड़ता है सीधा असर

हमारा दिमाग ग्लूकोज पर चलता है, जो खाने से मिलता है। जब आप ठीक से नहीं खाते, तो दिमाग को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती। इससे फोकस कम होना, छोटी-छोटी बातों को भूलना और जल्दी चिड़चिड़ा होना जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

इम्युनिटी कमजोर पड़ने लगती है

कम खाने का सबसे बड़ा असर इम्युनिटी पर पड़ता है। शरीर को जब जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते, तो वह बीमारियों से ठीक से लड़ नहीं पाता। ऐसे में सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन या कमजोरी बार-बार होने लगती है।

वजन घटता है लेकिन हेल्दी तरीके से नहीं

कम खाने से वजन तो कम होता है, लेकिन यह हेल्दी नहीं होता। शरीर फैट के साथ-साथ मांसपेशियों को भी तोड़ना शुरू कर देता है। इससे शरीर अंदर से कमजोर हो जाता है और ताकत कम होने लगती है।

हार्मोन बिगड़ सकते हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ता है

लंबे समय तक कम खाने से शरीर का हार्मोनल बैलेंस गड़बड़ा सकता है। खासकर महिलाओं में पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इसके अलावा एनीमिया, कुपोषण और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

सीधी और आसान बात यह है कु कम खाना कोई सही तरीका नहीं है हेल्दी रहने का। शरीर को जितनी जरूरत है, उतना और सही खाना देना बहुत जरूरी है। तभी आप फिट, एक्टिव और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article