टीवी मसाला

Elvish Yadav का डेटिंग रूमर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- हर किसी के साथ मेरा नाम जोड़ना बंद करो

Elvish Yadav Angry On Dating Rumors: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी और एक्टर एल्विश यादव ने हाल ही में डेटिंग रूमर्स पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हर किसी के साथ मेरा नाम जोड़ना बंद करो।

Image

Elvish Yadav ने डेटिंग रूमर्स पर जताई नाराजगी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Elvish Yadav Angry On Dating Rumors: मशहूर यू-ट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं। एल्विश यादव इन दिनों नए रियलिटी शो रिज मास्टर में नजर आ रहे हैं। उनका ये शो तड़का जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में उनके साथ ईशा मालवीय भी दिखाई दे रही हैं। एल्विश यादव का 'रिज मास्टर' एक डेटिंग शो है। लेकिन अपने इस रियलिटी शो से इतर एल्विश यादव एक बार फिर से डेटिंग लाइफ के लिए चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, एल्विश यादव को एक महिला के साथ देखा गया था। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगीं कि ये मिस्ट्री वुमन आखिर कौन हैं? एल्विश यादव को लेकर तरह-तरह की डेटिंग अटकलें भी लगने लगीं। लेकिन अब इस मामले पर खुद एल्विश ने नाराजगी जाहिर की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेकर्स चाहते हैं जोड़ियां बनें'- Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने खोली पोल, लव-स्काउट पर भी उठाए सवाल (Exc)

    एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक्स पर ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्होंने किसी के साथ नाम जोड़ने पर नाराजगी जाहिर की है। एल्विश यादव ने लिखा, "दोस्तों कृप्या करके हर किसी के साथ मेरा नाम जोड़ना बंद करो। वो सिर्फ मेरे दोस्त भी हो सकते हैं। हर चीज को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं होती है।" एल्विश यादव का ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। फैंस भी एल्विश यादव के ट्वीट पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी और Love Gill में हुई गंदी लड़ाई, गेम के चक्कर में खत्म हुआ भाई-बहन का रिश्ता?

      बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम किसी हसीना के साथ जुड़ा हो। इससे पहले उनका नाम इफा खैर के साथ जुड़ा था। दरअसल, एल्विश के बर्थडे पर दोनों को साथ देखा गया था। लेकिन इन अटकलों पर विराम लगाते हुए एल्विश ने कहा था कि वो सिर्फ उनकी दोस्त हैं। इसके अलावा जन्नत जुबैर के साथ भी उन्हें खूब पसंद किया गया था। वहीं एल्विश यादव के करियर की बात करें तो जल्द ही वह रेमो डिसूजा की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका अदा करेंगे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article