लाइफस्टाइल

Sorry Quotes for Friends: दोस्त है नाराज? भेजं ये सॉरी कोट्स, संदेश और शायरी, दौड़कर लगा लेगा गले

Sorry Quotes for Friends in Hindi: वो दोस्त ही होते हैं जो जिंदगी में रंग भरते हैं। बिना दोस्त जिंदगी ब्लैक एंड व्हाइट सी लगती है। ऐसे में हर एक वो कोशिश करनी चाहिए कि दोस्ती बरकरार रहे। वैसे भी गलती की माफी मांग लेने से कोई छोटा नहीं होता।

Image

Sorry Quotes, Shayari, Messages for Friends in Hindi

Sorry Quotes for Friends in Hindi: दोस्ती का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। इसे हमेशा प्यार, विश्वास और साथ के पानी से सींचते रहना पड़ता है वरना यह मुरझा भी सकती है। जिस दोस्त के एक इशारे पर हम दुनिया लुटाने को तैयार रहते हैं कई बार जाने-अनजाने में हम उसी दोस्त का दिल भी दुखा बैठते हैं। आपको काफी देर बाद एहसास होता है कि आपसे गलती हो गई है। हम अपने दोस्त से गलती की माफी भी मांगना चाहते हैं लेकिन हमें अल्फाज़ नहीं मिलते। ऐसे में हम आपकी मदद कर रहे हैं। अगर आप भी अपने रूठे यार को मनाना चाहते हैं उन्हें ये बेहतरीन सॉरी कोट्स भेज सकते हैं:

Sorry Quotes for Friends in Hindi text | Sorry messages For Friends

- अनजाने में जो मुझसे खता हो गई है,

दोस्त मेरी मुझसे खफा हो गई है,

माफ कर दो ए-दोस्त मुझे,

असहनीय मेरी व्यथा हो गई है।

I Am Sorry Bhai

- मुझे अपनी गलती की हर एक सजा मंजूर है, बस मुझे खुद से दूर मत करना। मुझे हमारी दोस्ती सबसे प्यारी है। Sorry Dost

- तू जब से नाराज हुआ है, नींद ने जैसे मुझे अपना मुंह मोड़ लिया है। तुमने मेरे हर गम को समझा है,अब मेरी गलतियों को भुलाकर मेरी दोस्ती को भी समझ लो। Sorry Forever

- जो रूठा हुआ है उसे मनाना चाहता हूं,

टूटे ख्वाबों को गले से लगाना चाहता हूं।

खफा हो मुझसे ये मानता हूं,

दोस्ती अपनी कभी न टूटेगी,

ये बात भी जानता हूं।

बेशक लाख गुस्सा दिखा लो, लेकिन मुझे माफ कर दो। प्लीज!

I Am Really Sorry

Sorry Shayari in Hindi 2 lines

- तुम मेरे लिए ईश्वर का एक नायाब तोहफा हो, मैं एक छोटी सी गलती के कारण इसे खोना नहीं चाहता। आई ऐम सॉरी!

- दोस्त तुम मेरी जिंदगी में हमेशा खुशियां लेकर आए हो, दर्द देने के लिए पूरी दुनिया तैयार बैठी है। मुझे मेरी गलतियों के लिए माफ कर दो। I am Sorry bhai

- प्यारे दोस्त, तुमने दोस्ती सिर्फ बनाई ही नहीं निभाई भी है। मुझे नासमझ समझकर माफ कर दो। I am Sorry Dost

- मुझे अपनी दोस्ती पर नाज है, क्योंकि हमारी दोस्त कुछ पल की नहीं उम्रभर का साथ है। अपनी गलतियों के लिए मैं तुमसे माफी मांगता हूं। So Sorry Dost

- मुझे जिंदगी से कोई शिकायत नहीं, क्योंकि उसने मुझे तुम जैसा दोस्त जो दिया है। मुझे मालूम है कि मेरी गलतियों की कोई माफी नहीं, लेकिन फिर भी मैं तुमसे माफी की उम्मीद करता हूं। I am really Sorry bhai

- हमसे कोई खता हो जाए तो उसके लिए सॉरी,

बात न तुमसे कर पाए थे, उसके लिए सॉरी,

यूं तो आपको भूलना मुश्किल है,

लेकिन सांसों ने साथ न दिया तो उसके लिए Sorry।

- तुम्हारा भरोसा तोड़ने के लिए मैं बेहद शर्मिंदा हूं। मैं वादा करता हूं कि ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा। आई ऐम सॉरी!

बता दें कि वो दोस्त ही होते हैं जो जिंदगी में रंग भरते हैं। बिना दोस्त जिंदगी ब्लैक एंड व्हाइट सी लगती है। ऐसे में हर एक वो कोशिश करनी चाहिए कि दोस्ती बरकरार रहे। वैसे भी गलती की माफी मांग लेने से कोई छोटा नहीं होता। और जब बात दोस्ती की हो तो फिर क्या बड़ा और क्या छोटा।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article