Kitchen items attracting Snakes: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। हर कोई परेशान है। इस मौसम में सांप जैसे जीव भी ठंडी जगह की तलाश में इधर उधर भटकते हैं। भटकते हुए वह आपके घरों का रुख भी कर सकते हैं। दरअसल रसोई की कुछ चीजों सांपों को बुलावा दे सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम गर्मियों के मौसम में रसोई से कुछ खास तरह की गंध ना आने दें। आइए जानते हैं रसोई से आने वाली कैसी गंध सांपों को आपके घर तक पहुंचा सकती है।
मांस, मछली और बचा हुआ खाना
किचन का सड़ता हुआ कूड़ा, मांस या मछली की गंध चूहों को आकर्षित करती है। चूहे आपके घर में अपना घर बना लेते हैं। चूहे सांपों का मुख्य भोजन हैं। यदि घर में चूहों का बसेरा है, तो उनकी बीट और मूत्र की गंध सांपों को चुम्बक की तरह खींच लाती है।
खुला डस्टबिन
अगर घर में डस्टबिन खुला रखा जाता है और उसमें बचा हुआ खाना या खाने के कचरे पड़े रहते हैं, तो यह चूहों को आकर्षित करता है। धीरे-धीरे चूहों की संख्या बढ़ने लगती है। सांप चूहों को खाने के लिए घर के आसपास या अंदर तक आ सकते हैं। यही वजह है कि घर, खासकर किचन, हमेशा साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है। डस्टबिन को हमेशा ढक्कन से बंद रखें और कचरा समय-समय पर बाहर फेंकें, ताकि न चूहे आएं और न ही उनके पीछे सांप।
Read Also: कैसे पता लगाएं कि घर में घुस गया है सांप
रसोई के खिड़की दरवाजो पर चिड़ियों का बसेरा
सांप कई बार पक्षियों के कारण भी घरों की ओर आकर्षित होते हैं। दरअसल सांप पक्षियों और उनके अंडों को खाते हैं। पक्षियों की बीट एक तेज गंध के रूप में काम करती है, जिससे सांपों को पता चलता है कि संभावित शिकार उसके आस-पास है। इसलिए जरूरी है कि किचन या घर के किसी कोने या खिड़की दरवाजों के पास किसी पक्षी का बसेरा ना बने।
सांपों के लिए कौन सी गंध जहर के बराबर होती है?
सांपों को घर से दूर रखने के उपाय भी आपकी रसोई में ही मौजूद है। दरअसल सांपों को तेज गंध परेशान करती है। आप चाहे तो प्याज या लहसुन को काटकर घर की ऐसी जगहों पर रख सकते हैं जहां से सांपों के आने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। कपूर का तेल या फिर दालचीनी या लौंग की महक से भी सांप दूर भागते हैं।
