snake repellent plants: मौसम में गर्मी का सितम जारी है। ये भयंकर गर्मी सिर्फ इंसानों को ही नहीं सांपों को भी परेशान करती है। तभी वो ठंडी की तलाश में लोगों के घर और बगीचों का रुख कर लेते हैं। गर्मी में घरों में सांप का थकरा बढ़ जाता है। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्रों के बगीचों में भी सांपों का देखा जाना आम हो गया है।
सांप भगाने वाले पौधे कौन से हैं?
लोग सांपों को घर से दूर रखने के लिए खतरनाक केमिकल्स या फिर तेज फिनाइल जैसी चीजों का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे पौधे दिए हैं जिनकी गंध मात्र से सांप कोसों दूर भाग जाते हैं। दरअसल सांपों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिनसे निकलने वाली तीखी गंध सांपों को परेशान करती है। अगर आप घर पर इन पौधों को लगा लेंगे तो सांप कभी आसपास भी नहीं फटकेंगे:
सर्पगंधा
सर्पगंधा को सांपों का काल कहा जाता है। यह किसी भी तरह के सांप का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। इस पौधे की जड़ों और पत्तियों से जो गंध निकलती है वो सांपों को बुरी तरह से विचलित कर देती है। प्राचीन काल से ही इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने की परंपरा रही है ताकि कोई भी जहरीला जीव अंदर न आ सके।

सांपों का सबसे बड़ा दुश्मन पौधा है सर्पगंधा (AI Image)
गेंदा
गेंदा भी सांपों को घर से दूर रखता है। इस फूल का फायदा ये है कि ये घर की सुंदरता भी बढ़ाता है। गेंदे की तेज खुशबू सांपों के साथ ही और भी कई तरह के कीड़े-मकोड़ों को घर से दूर रखती है।
लेमन ग्रास
लेमन ग्रास की नींबू जैसी तेज खुशबू इंसानों को तो पसंद आती है, लेकिन सांपों को यह बिल्कुल रास नहीं आती। इसे घर के प्रवेश द्वार या खिड़कियों के पास गमले में रखने से सांप घर के अंदर प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
सांपों को घर से दूर कैसे रखें (how to avoid snakes at home naturally)
कहां लगाएं ये पौधे
सांपों से सुरक्षा के लिए इन पौधों को सही जजगह पर लगाना जरूरी है। इन्हें घर के गेट, बाउंड्री वॉल या उन कोनों में रखें जहां नमी ज्यादा रहती है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही इन पौधों को लगा लेना सबसे बेहतर रहता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
ये पौधे भले आपकी सुरक्षा के लिए किसी 'लक्ष्मण रेखा' की तरह काम करते हैं, लेकिन केवल पौधों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। अपने घर के आसपास झाड़ियों की सफाई रखें, कचरा जमा न होने दें और दीवारों की दरारों को भर दें। इन्हीं जगहों पर सांपों के छिपे रहने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।
Read Also: तुलसी के पौधे में दही डालने से क्या होता है
ये प्राकृतिक तरीके अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के अपने परिवार और घर को सुरक्षित रख सकते हैं। ये पौधे न केवल सांपों को भगाएंगे, बल्कि आपके घर की हवा को भी शुद्ध करेंगे।
