लाइफस्टाइल

सांप के आने से पहले मिलने लगते हैं ये अजीब इशारे, सूंघने में आए ऐसी गंध तो तुरंत हो जाएं सावधान

Signs of Snakes in the House: यहां हम कुछ संकेत बता रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिर इन छोटे-छोटे संकेतों पर ध्यान देने से आप खुद को और अपने परिवार को बड़े खतरे से बचा सकते हैं।

Image

घर में सांप होने के संकेत क्या हैं (Photo: AI Image)

how to know if a snake is in your house: जैसे ही गर्मी बढ़ती है या फिर बारिश होती है, सांप बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। फिर होता ये है कि ये सांप हमारे घर, बगीचे या आसपास के कोनों में छिप जाते हैं और मौका देखते ही अपना शिकार बना लेते हैं। उनकी इस सारी प्रक्रिया की हमें उनकी भनक तक नहीं लगती। वैसे तो सांप से सामना होना किसी के लिए भी डरावना अनुभव होता है, लेकिन प्रकृति और जीव विज्ञान के अनुसार, सांप की मौजूदगी से पहले कुछ स्पष्ट संकेत मिलते हैं। इन्हें समय रहते पहचानकर आप बड़े खतरे से बच सकते हैं।

सांप की मौजूदगी के 5 महत्वपूर्ण संकेत (Signs of Snakes in the House

1. अजीब और सड़ी हुई गंध

सांपों की अपनी एक खास गंध होती है। कई सर्प विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपके घर के किसी बंद कोने, बेसमेंट, स्टोर रूम या अलमारी से सड़े हुए खीरे जैसी, पुरानी नमी वाली या मिट्टी जैसी तेज गंध आ रही है, तो सावधान हो जाएं। सांप डरने या अपने इलाके को चिह्नित करने पर ऐसी गंध छोड़ते हैं। अगर यह गंध अचानक महसूस हो रही है, तो संभावना है कि सांप आसपास छिपा हो।

2. सांप की केंचुली

यह सांप की मौजूदगी का सबसे ठोस प्रमाण है। सांप समय-समय पर अपनी पुरानी त्वचा उतारते हैं, जिसे केंचुली कहते हैं। अगर आपको बगीचे, घर की छत, बालकनी या स्टोर रूम में सूखे पत्तों जैसी पारदर्शी, पतली केंचुली मिलती है, तो समझ लें कि सांप हाल ही में वहां से गुजरा है या आसपास ही कहीं है।

3. रेंगने के निशान

धूल भरी जगहों, कच्ची मिट्टी या रेत पर सांप के रेंगने के निशान आसानी से दिख जाते हैं। ये निशान अंग्रेजी के S आकार की लहरदार रेखाओं जैसे होते हैं। यदि घर के प्रवेश द्वार, खिड़की के नीचे या बगीचे में ऐसे निशान दिखें, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

4. चूहों का अचानक गायब होना

सांपों का सबसे पसंदीदा भोजन चूहे और छोटे मेंढक होते हैं। अगर आपके घर या आसपास पहले बहुत चूहे थे और अचानक वे गायब हो गए हैं, या दीवारों और छत के पीछे से भागने-चीखने की अजीब आवाजें आने लगी हैं, तो यह सांप के आने का संकेत हो सकता है।

5. पालतू जानवरों का असामान्य व्यवहार

कुत्ते और बिल्लियां सांपों को इंसानों से पहले भांप लेते हैं। अगर आपके पेट्स अचानक घर के किसी कोने, अलमारी के नीचे या झाड़ियों की तरफ देखकर भौंकने लगे, डरकर पीछे हटे या बेचैन हो जाए, तो उस जगह को नजरअंदाज न करें।

क्या सावधानी बरतें

- अगर सांप दिख जाए तो खुद उसे पकड़ने या मारने की कोशिश कभी न करें। सांप आमतौर पर तभी हमला करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस हो।

- अंधेरी जगहों, अलमारियों या बगीचे में जाने से पहले टॉर्च का इस्तेमाल करें।

- बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखें।

- सांप दिखने पर तुरंत स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचित करें।

ध्यान रहे कि गर्मी और बारिश के मौसम में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। छोटे-छोटे संकेतों पर ध्यान देने से आप खुद को और अपने परिवार को बड़े खतरे से बचा सकते हैं। सांप भी प्रकृति का हिस्सा हैं, लेकिन सुरक्षित दूरी बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article