लाइफस्टाइल

Skin Care Routine: ग्लास स्किन पाने के लिए महंगे प्रोडेक्ट्स या पार्लर की नहीं है जरूरत, घर पर ही करें ये उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 11:03 AM IST

Skin Care Routine in Hindi: आजकल कोरियन ग्लास स्किन केयर रूटीन खूब अपनाया जा रहा है। इसे फॉलो करने के लिए आपको ब्यूटी पार्लर जाने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि आप घर पर ही आसानी से ग्लास स्किन को पा सकती हैं। इसके लिए रसोई घर में मौजूद कुछ नेचुरल इनग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है।

Image

Glass Skin Tips in Hindi

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्लास स्किन पाने के लिए आजमाएं ये टिप्स
  • बिना ब्यूटी पार्लर गए मिलेगी क्रिस्टल क्लियर स्किन
  • चमकदार और बेदाग त्वचा के लिए फेस पैक को बनाएं हथियार

Skin Care Routine in Hindi: हर महिला क्रिस्टल क्लियर स्किन की चाह रखती है। बेदाग और निखरती त्वचा आखिर कौन नहीं पाना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं और पार्लर के चक्कर काटते रहते हैं। फिर भी उनके हाथ केवल निराशा ही लगती है। ग्लास स्किन पाने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। स्पॉटलेस और हेल्दी स्किन पाने के लिए आपको कुछ घरेलू उपायों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना होगा।

त्वचा को करें एक्सफोलिएट

स्किन के लिए एक्सफोलिएशन बेहद जरूरी स्टेप होता है। इसके तहत हमारी स्किन से डेड सेल्स को बाहर निकाला जाता है। यह तरीका आपको क्लास स्किन पाने में मदद कर सकता है। ये पोर्स की गंदगी को साफ करने का काम करता है। स्क्रब करने के लिए आप चावल, चीनी, कॉफी, बेसन जैसे कई घरेलू इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

राइस वॉटर

कोरियन स्किन केयर रूटीन में राइस वॉटर को एक असरदार नुस्खा बताया जाता है। यह आपकी त्वचा को चमकदार और ग्लोइंग बनाने में हेल्प करता है। राइस वॉटर बेदाग और ग्लोइंग स्किन देने के साथ ही त्वचा की रंगत में भी सुधार लाता है। ‌ इसे बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होती है। ‌राइस वॉटर तैयार करने के लिए आपको चावल को थोड़ी देर तक उबालना है और इसके पानी को छलनी से छानकर एक स्प्रे‌ बोतल में स्टोर कर लेना है। ‌आप अपनी डेली रूटीन के अनुसार राइस वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेसपैक

त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाने में फेस पैक का भी बड़ा योगदान होता है। ये हमारी स्क्रीन पर आश्चर्यजनक रूप से काम करते हैं। आप चाहे तो चावल का फेसपैक, बेसन फेसपैक, हल्दी फेसपैक, दही और अंडे के फेसपैक को ट्राई कर सकते हैं। लेकिन आपको फेस पैक अप्लाई करने से पहले इस बात को क्लियर कर लेना चाहिए कि आपकी स्किन किस तरह की है और इसके लिए कौन से इनग्रेडिएंट्स सही रहेंगे। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस पैक का चुनाव करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article