लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: हथेलियों में बार-बार आता है पसीना तो आजमाएं ये 5 कारगर उपाय, जल्द मिलेगा आराम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 02:43 PM IST

Skin Care Tips in hindi: हाइपरहाइड्रोसिस का इलाज वैसे तो सफेद ग्रंथि के ऑपरेशन के बाद ही हो सकता है। हालांकि पसीने की परेशानी को कुछ घरेलू उपायों के जरिए कम किया जा सकता है।

Image

Skin Care Tips: हथेलियों में बार-बार आता है पसीना तो आजमाएं ये 5 कारगर उपाय, जल्द मिलेगा आराम

KEY HIGHLIGHTS
हाथेलियों में अधिक पसीने की समस्या को कम करेंगे ये टिप्स
हाइपरहाइड्रोसिस की वजह से भी आता है तलवों में पसीना
इस बीमारी से सफेद ग्रंथि के ऑपरेशन के बाद मिलती है राहत

Skin Care Tips in hindi: गर्मी के मौसम में शरीर के कई अंगों में पसीना आना एक आम समस्या है। वहीं कुछ लोगों के हाथों और पैरों के तलवे में जरूरत से ज्यादा पसीना आना नुकसानदेह हो सकता है। नो की हथेलियों में अत्यधिक पसीना आता है उनका ध्यान हर समय केवल इसी बात पर टिका रहता है। लोगों को किसी से हाथ मिलाने में शर्मिंदगी महसूस होती है इसके अलावा कई बार जिन चीजों को अपने हाथ में पकड़ते हैं वह भी पसीने से तरबतर हो जाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा कर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।

क्या है कारण

कई मामलों में यह समस्या काफी सामान्य हो सकती है। लेकिन कभी-कभी यह परेशानी हाइपरहाइड्रोसिस नामक बीमारी के चलते भी होती है। वैसे तो शरीर से पसीने आने की प्रक्रिया अवांछित तत्वों को शरीर के बाहर निकालने का काम करती है लेकिन अधिक पसीना आने की वजह से कई स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचते हैं। अधिक पसीना आने से हमारे हाथों में नमी पैदा होती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

पसीने की समस्या को कैसे करें कंट्रोल

कपड़ों का चुनाव

पसीने से बचने के लिए कोशिश करना चाहिए कि बेहद आरामदेह और खुले-खुले कपड़े ही पहनें। इसके अलावा अपने हाथों की समय-समय पर सफाई करते रहें।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा का उपयोग खाने के अलावा साफ सफाई के लिए भी किया जाता है। ये पसीने को कम करने में हेल्प कर सकता है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा में अपने हिसाब से पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे अपनी दोनों हथेलियों के बीच में लगभग 5 मिनट लगाकर रगड़े और फिर सादे पानी से इसे धो लें।

कच्चे आलू का यूज

इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आलू के कुछ पतले-पतले स्लाइसेज को काटें और इसे अपनी हथेलियों पर 5 से 7 मिनट तक रगड़े और फिर पानी से वॉश कर दें।

एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग

सेब के सिरके का इस्तेमाल पीएच स्तर को संतुलित करने के लिए किया जाता है। यदि आप पसीने से परेशान रहते हैं तो अपनी हथेलियों को ड्राई रखने के लिए इसका यूज कर सकते हैं। रोजाना आपने डाइट में 2 चम्म्च इसका सेवन जरूर करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article