लाइफस्टाइल

दिन भर काम के आगे नहीं रख पाते खुद का ध्यान, तो वर्क लाइफ बैलेंस के लिए फॉलो करें ये कारगर टिप्स

Work Life Balance : काम के बोझ तले दबा व्यक्ति आज अपने निजी जीवन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा है। जिसके कारण उसे अपनी सेहत और परिवार के साथ समझौता करना पड़ रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके वर्क लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

Image

work life balance (Photo - Canva)

How To Maintain Work Life Balance : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना (Work Life Balance) बेहद मुश्किल हो गया है। लंबे वर्किंग आवर्स, बढ़ती जिम्मेदारियां और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन के कारण शारीरिक और मानसिक तनाव आम समस्या बन गया है। यदि आप अपने करियर के साथ परिवार और सेहत के लिए समय निकालना चाहते हैं, तो वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए कुछ आदतों को अपनाना लेना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी 4 आदतें....

टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें

वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आप टाइम मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान दें। इसके लिए दिन की शुरुआत में अपनी टू-डू लिस्ट बनाएं और काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। इससे न सिर्फ काम समय पर पूरा होगा बल्कि काफी समय भी बचा सकते हैं।

काम की लिमिट तय करें

ऐसे तो जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें मेहनत करनी चाहिए, लेकिन मेहनत एक लिमिट में करना ही ठीक होता है। कहीं ऐसा न हो कि आप धन तो बेशुमार कमा लें लेकिन उसका उपयोग करने के लिए आपकी सेहत और परिवार दोनों आपका साथ छोड़ दें। इसलिए रोजाना काम में ओवरटाइम करना ठीक नहीं है।

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं

आज काम के बोझ तले लोगों के पास समय काफी कम है, लेकिन जितना भी है उसी में आपको परिवार और दोस्तों के साथ कुछ अच्छा समय बिताना चाहिए। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद हफ्ते में कम से कम एक से दो दिन परिवार या दोस्तों के साथ बिताएं। यह आपको मानसिक शांति देता है और रिश्तों की मजबूती को बढ़ाता है।

सोशल मीडिया से दूरी

काम के बाद आज हमारा सबसे ज्यादा समय सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए निकल रहा है। इसलिए यदि आप वर्क-लाइफ बैलेंस करना चाहते हैं, तो आपको सोशल मीडिया का यूज कम करना होगा। रोजाना कुछ समय के लिए फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके साथ ही इससे आपको परिवार के साथ बिताने के लिए भी समय मिल जाएगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article