लाइफस्टाइल

Footwear Guide: परफेक्ट पार्टनर तलाशने जैसा ही है सही जूते खरीदना, अपने लिए यूं चुने फुटवियर , यहां देखें Shoe Buying Tips

Shoe Buying Tips: सही जूते न सिर्फ आपके लुक को निखारेंगे, बल्कि आपको दिनभर आराम और कॉन्फिडेंस भी देंगे। बहुत से लोग जूते खरीदते समय बेहद बुनियादी बातों में भी गलती कर जाते हैं। उम्मीद करते हैं कि जूते खरीदने के ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

Image

सही जूते कैसे खरीदें (Photo: Freepik)

Shoe Buying Tips in Hindi: जूते हमारे डेली लाइफ का अहम हिस्सा हैं। चाहे ऑफिस जाना हो, जिम में वर्कआउट करना हो या दोस्तों के साथ घूमने निकलना हो, सही जूते न सिर्फ स्टाइल बढ़ाते हैं बल्कि आराम भी देते हैं। इन सबके लिए सबसे जरूरी है अपने लिए सही जूते चुनना। कुछ लोग तो ये भी मानते हैं कि अपने लिए सटीक जूते चुनना परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढ़ने से कम नहीं है। इसी कारण जूते खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आपका पैसा वसूल हो और पैरों को कोई नुकसान भी ना पहुंचे।

How to choose perfect shoe (जूते खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें)

साइज का सही चुनाव

सबसे पहले, सही साइज का ध्यान रखें। जूते न ज्यादा टाइट हों न ज्यादा ढीले। सुबह के बजाय शाम को जूते खरीदने की कोशिश करें क्योंकि दिनभर चलने-फिरने से पैर थोड़े फूल जाते हैं। दुकान में जूते ट्राई करते वक्त दोनों पैरों में पहनकर थोड़ा चलें। इससे पता चलेगा कि जूता आरामदायक है या नहीं।

जूतों का मकसद समझे

दूसरी अहम बात ये है कि आप जूतों का मकसद समझें। हर काम के लिए अलग जूते होते हैं। जैसे, रनिंग के लिए स्पोर्ट्स शूज, ऑफिस के लिए फॉर्मल शूज और घूमने-फिरने के लिए कैजुअल शूज। अगर आप गलत जूते गलत जगह इस्तेमाल करेंगे, तो पैरों में दर्द या चोट लगने का खतरा रहता है। स्पोर्ट्स शूज में अच्छा कुशनिंग और सपोर्ट होना चाहिए, ताकि जोड़ों पर दबाव न पड़े।

जूते का मटेरियल

मटेरियल भी बहुत मायने रखता है। लेदर के जूते टिकाऊ और स्टाइलिश होते हैं, लेकिन गर्मी में पसीना ज्यादा आता है तो कैनवास या मेश वाले जूते बेहतर हैं। सस्ते जूतों के चक्कर में क्वालिटी से समझौता न करें, क्योंकि खराब जूते जल्दी घिसते हैं और पैरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बजट का रखें ध्यान

बजट का भी ध्यान रखें। अच्छे ब्रांड्स में कई बार सेल या डिस्काउंट मिलता है, उसका फायदा उठाएं। आखिर में, अपने पैरों के टाइप को समझें। कुछ लोगों के पैर फ्लैट होते हैं या ज्यादा चौड़े होते हैं, तो उनके लिए खास डिजाइन वाले जूते चुनें। सही जूते न सिर्फ आपके लुक को निखारेंगे, बल्कि आपको दिनभर आराम और कॉन्फिडेंस भी देंगे।

अगर आप जूते ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो साइज चार्ट अच्छे से चेक करें और रिटर्न पॉलिसी देख लें। बहुत से लोग इन बुनियादी बातों में भी गलती कर जाते हैं। उम्मीद करते हैं कि जूते खरीदने के ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article