Online shopping: आजकल ज्यादातर लोग अपने बिजी शेड्यूल और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने के बहुत फायदे होते हैं, एक तरफ जहां आपके पास ढेरों ऑप्शन होते हैं, वहीं आप कीमत के मामले में भी कंपेयर करके अपने बजट से सही ऑप्शन पर स्विच कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त कुछ वेबसाइट पर आपको स्टॉक करके देख लेना चाहिए कि कि एप या वेबसाइट पर बेहतर डील है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे चार ऐप्स के बारे में, जिनसे पर काफी पैसा बचा सकती हैं। चलिए जानते हैं-
1. वूडू एप (Voodoo)
एप्लीकेशन वूडू हाल ही में लॉन्च हुआ है। यहां आप ये देख सकते हैं किस वेबसाइट पर कौन सा आइटम कितनी कीमत पर उपलब्ध है। इसके साथ ही ये शॉपिंग के दौरान नए-नए ऑफर और बेस्ट डील की जानकारी देता है। यहां आप कैब भी बुक करा सकते हैं। इस ऐप से कैशबैक के कूपन भी मिलते हैं। कूपन कोड डालने पर आप डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
2. माइ स्मार्ट प्राइज
इस वेबसाइट से भी आप सभी विभिन्न वेबसाइट पर उलब्ध चीजों की कीमत की तुलना कर सकते हैं। यहां कैटेगरी भी दी गई है, जिसके अनुसार अपनी जरूरत की चीजों को अलग-अलग कीमतों के साथ पा सकते हैं, फिर आपको जो ठीक लगे उसे ऑर्डर कर सकते हैं।
3. प्राइज देखो
इस ऐप पर भी कीमतों की तुलना देख सकते हैं। इस ऐप का ये प्लस पॉइंट है कि आप विशेष छूट होने पर प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी ई-मेल के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 50 से ज्यादा सब कैटेगरी हैं, इससे आप अपनी जरूरी चीजों को सर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही रिव्यूज के माध्यम से बेस्ट डील चुन सकती हैं।
4. ग्रैब ऑन (www.grabon.in)
इस ऐप से आप रिचार्ज से लेकर ऑनलाइन टिकट को बुक करने तक में छूट पा सकते हैं। इस ऐप पर मुफ्त कूपन होते हैं, जिनसे यूजर को छूट मिलती है। इसके लिए जैसे ही आप www.grabon.in पर विजिट करेंगे, वैसे ही आपको अलग-अलग साइटों पर मौजूद छूट की जानकारी मिल जाएगी। उदाहरण के तौर पर एक रिचार्ज के लिए आप पेटीएम से 500 रुपये के डीटीएच के रिचार्ज से 10 रुपये से लेकर 70 रुपये तक बचा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)
