Sharad Purnima Ki Hardik Shubhkamnaye 2025 (शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं): हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी रात भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास किया था। इसलिए यह रात प्रेम और भक्ति का प्रतीक भी है। शरद पूर्णिमा का खास दिन आज ही है और आज के दिन सुबह-सुबह अपनों को शुभकामनाएं जरूर भेजनी चाहिए। यहां से आप शरद पूर्णिमा के शुभकामना संदेश, बधाई कोट्स, शायरी देख सकते हैं।
Happy Sharad Purnima Hindi Wishes-
1) आज रात आसमान से होगी अमृत वर्षा,
चंद्रमा होगा 16 कलाओं से परिपूर्ण,
मां लक्ष्मी स्वर्ग से आएंगी पृथ्वी पर,
आपके घर पधारें कुबेर।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025।
2) आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला,
इस दिन चमके चंद्रमा सबसे हसीन-प्यारा,
बिखेर कर चांदनी दे हमको वो आशीर्वाद,
यही है कामना मेरी और यही मेरी फरियाद।
हैप्पी शरद पूर्णिमा विशेस 2025।
3) आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं,
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाएं,
सर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं,
आपको शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025।
Sharad Purnima Shayari In Hindi-
4) चाँदनी बिखरी है आँगन में, जैसे तेरी यादें हों,
हर किरण कहती है तू पास है, जैसे बातें हों,
शरद की ये रातें कुछ कहती हैं चुपचाप,
पलकों पे रुके हैं तेरे ख्वाब बेहिसाब।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025।
5) शरद पूर्णिमा की रात्रि का दिलकश है निखार,
इसमें बरसे है सिर्फ देवताओं का प्यार-दुलार,
बने चंद्रमा की चांदनी आपके लिए खुशगवार,
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार।
हैप्पी शरद पूर्णिमा 2025।
6) चाँदनी रात है, शरद की बहार है,
दिल में छुपा कोई मीठा सा प्यार है,
इस चाँद की तरह तुम भी खिलो सदा,
तुम्हारी हर रात हो ऐसी ही हसीन और ख़ुमार है।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025।
Happy Sharad Purnima Quotes To Share With Family-
7) शरद पूर्णिमा की ये सुहानी रात,
चाँद संग लाया है तेरी यादों की बारात,
हर किरण चूमे तेरा नाम लेकर,
जैसे कोई दुआ हो चुपके से असर कर।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं 2025।
8) शरद पूर्णिमा की रात के साथ आती है अमृत वर्षा,
जो भर देती है सबके जीवन में सिर्फ हर्ष और उत्साह,
आशा है आपके जीवन में भी नई उमंगें आएं,
आपको शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025।
9) चाँद ने कहा सितारों से,
आज रात है खास।
मिलन की इस पावन रात में,
पूरी हो सबकी आस।
शरद पूर्णिमा मुबारक 2025।
10) शरद की रात, चाँद की बात,
दिल से निकले तेरे लिए दुआओं की सौगात,
ये चाँदनी तेरे जीवन को रोशन करे,
हर ख्वाब तेरा हक़ीक़त बने, ये रब से फरियाद।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025।
