लाइफस्टाइल

Shah Rukh Khan Success Mantra: फर्श से अर्श तक पहुंचा देंगी शाहरुख खान की ये बातें, जीवन में लागू कर बनें किंग खान जितना सफल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2024, 06:50 AM IST

Shah Rukh Khan Success Mantra (शाहरुख खान की सफलता का मूल मंत्र): शाहरुख खान की गिनती आज दुनिया के सबसे सफल अभिनेताओं में की जाती है। उन्होंने काफी संघर्षों के बाद ये मुकाम हासिल किया है। तीन दशक से वे फिल्मी जगत पर राज कर रहे हैं। ऐसे में आज जानेंगे शाहरुख खान की सफलता का क्या है राज।

Image

Shah Rukh Khan Success Mantra

Shah Rukh Khan Success Mantra (शाहरुख खान की सफलता का मूल मंत्र): बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनको इंडस्ट्री में आए 30 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। बीते 30 सालों में शाहरुख खान ने कई अप्स एंड डाउन्स भी देखे हैं। फिल्म 'दीवाना' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख आज करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। उनका अंदाज काफी जुदा है। किंग खान ने ये मुकाम बिना किसी गॉड फादर के हासिल किया है। शाहरुख करोड़ो दिलों पर अपने काम की वजह से राज तो करते ही हैं, लेकिन उसके पीछे उनकी प्रेरित करने वाली बातें भी लोगों को खूब पसंद आती है। उनकी कामयाबी की गूंज देश-विदेश तक गूंजती है। शाहरुख खान ने कुछ समय पहले ही सफलता का मूल मंत्र बताया था। जिन्हें फॉलो करने से आप भी एक सफल और बेहतरीन इंसान बन सकते हैं। यहां पढ़ें शाहरुख खान की सक्सेस का राज।

Shah Rukh Khan Success Mantra in Hindi

1. हमारे हिंदी फिल्म की तरह ENDING में लाइफ में भी सब ठीक हो जाता है। अगर सही नहीं होता तो वो ENDING नहीं है।

2. अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है तो भी लगातार उसे देखते रहो। मैं दावे के साथ कहा सकता हूं, थोड़े दिन में वह आपको पसंद आने ही लगेगी।

3. कभी भी अपनी छोटी-छोटी कमजोरियों को खराब नहीं माने। उन्हें स्वीकार करें और उन्हें अपने तरीके के जीवन जीने के लिए इस्तेमाल करे।

4. एक समय आ सकता है जब आप अकेला महसूस करेंगे। तभी आपकी रचनात्मकता आपके सबसे अच्छे दोस्त की तरह होगी।

5. यदि आप अपने सपनों पर कड़ी मेहनत करने की क्षमता को बनाए रखने में असमर्थ हैं तो जीवन सामान्य ही रहेगा। यदि आप अपने सपनों तक पहुंचने के लिए दृढ़ नहीं हैं, तो आप नहीं कर पाएंगे।

6. एक पल आएगा जब कुछ भी सही नहीं हो रहा होगा। लेकिन घबराओ मत, थोड़ी शर्मिंदगी होगी, लेकिन आप इसे संभाल लेंगे।

7. जिस चीज से हमें ज्यादा मोह या लगाव रहता है, जैसे कि शतरंज में ‘रानी’। लकिन कभी-कभी सफल होने के लिए हमें उसका मोह भी त्यागना पड़ता है।

8. कोई भी इंसान छोटा नहीं होता है। जिंदगी में हमेशा हर इंसान काम आता है।

9. आगे बढ़ने के लिए कभी-कभी पीछे भी हटना पड़ता है।

10. साथ मिलकर जुलकर काम करने से ही सफलता मिलती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article