लाइफस्टाइल

Right Way To Use Face Wash: क्या आप भी फेसवॉश करते समय करते हैं ये गलतियां? यहां जान लें सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 2, 2024, 02:26 PM IST

Right Way To Use Face Wash: स्किन को क्लीन करने के लिए लोग फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका मालूम है। आज हम यहां आपको फेसवॉश इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Right Way To Use Face Wash

Right Way To Use Face Wash: चेहरे से गंदगी हटाने के लिए अक्सर लोग चेहरा धोते हैं। स्किन केयर एक्सपर्ट्स की मानें तो दिन में कम से दो बार चेहरा धोना चाहिए। इससे चेहरे से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और कील-मुंहासों का खतरा कम रहता है। चेहरा की अच्छी तरह से सफाई करने के लिए लोग फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं। फेसवॉश से चेहरा धोने से चेहरे पर जमी सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि फेसवॉश करने का भी अलग तरीका होता है। इसे कुछ लोग साबुन की तरह इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। आज हम आपको फेसवॉश इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

फेसवॉश का चुनाव

फेसवॉश को हमेशा अपनी त्वचा के हिसाब से चुनें। क्योंकि हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है। गलत फेसवॉश का इस्तेमाल करने से चेहरे में जलन, खुजली,ड्राईनेस जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में फेसवॉश खरीदने से पहले अपनी स्किन टाइप का खास ध्यान रखें।

दिन में कितनी बार करना चाहिए फेसवॉश

कई लोगों का ऐसा मानना है कि दिन में कई दफा फेसवॉश का इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत साफ होती है। लेकिन ऐसा नहीं। दिन में कई बार फेस वॉश का इस्तेमाल करने से चेहरे का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। ऐसे में दिन में सिर्फ दो बार फेसवॉश करें।

बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी का इस्तेमाल

फेसवॉश करने के लिए बहुत ज्यादा ठंडा या बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि ये स्किन को ड्राई बना सकता है। ऐसे में फेसवॉश के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

टाइट से ना रगड़े

अक्सर लोग फेसवॉश करते वक्त चेहरे को बहुत टाइट से रगड़ते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्किन डैमेज हो सकती है। या फिर कींल, मुंहासे, रैशेज हो सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article