लाइफस्टाइल

हेयर प्रॉब्लम्स से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा, बस इस तरह करें नारियल तेल का इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 22, 2024, 07:52 AM IST

नारियल तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से कई तरह के हेयर प्रॉब्लम्स दूर होते हैं। लेकिन क्या आपको नारियल तेल लगाने का सही तरीका मालूम है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है।

Image

How To Use Coconut Oil On Hair

बालों को स्वस्थ रखने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। लेकिन सही तेल का चुनाव करना बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग बालों में नारियल तेल लगाते हैं। नारियल तेल बालों को मॉइस्चराइज करने के साथ साथ इसे कंडीशन भी करता है। नियमित रूप से बालों पर नारियल तेल लगाने से हेयर फॉल की समस्या कम होती है। साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी निजात मिलता है। लेकिन क्या आपको नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका मालूम है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

How To Use Coconut Oil On Hair

अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाएं

आप नारियल तेल को अन्य तेल जैसे कैस्टर ऑयल,जैतून या बादाम के तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। अन्य तेलों के साथ मिलाकर लगाने से तेल का गाढ़ापन बना रहता है और साथ ही बालों को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

करी पत्ता पकाकर मिलाएं

एक पैन में नारियल का तेल डालें। फिर इसमें 8-10 करी पत्ता डालकर गर्म करें। जब करी पत्ता पक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

नारियल तेल और कपूर

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल में 1-2 कपूर की गोलियां पीसकर मिलाएं। फिर इसे ठंडा कर के बालों पर अप्लाई करें। 4-5 घंटे बाद बाल को शैंपू से धो लें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article