लाइफस्टाइल

ड्राई और डैमेज बालों के लिए नेचुरल टॉनिक है चावल का पानी, बस जान लें लगाने का सही तरीका

Rice water benefits for Hair: चावल का पानी बालों के लिए टॉनिक की तरह असर करता है। इसे लगाने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। बस आपको इसे लगाने का सही तरीका जानना है।

Image

बालों में चावल का पानी लगाने के फायदे

Rice water benefits for Hair: आजकल बाल झड़ना, रूखापन, डैंड्रफ और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन चुकी है। खासकर टीनएजर्स में भी ये दिक्कतें तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोग महंगे और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर ये समस्या को कम करने की बजाय बढ़ा देते हैं। इसी बीच एक पुराना और बेहद असरदार घरेलू उपाय फिर से चर्चा में है। जी हां बालों के लिए चावल का पानी (Rice Water Benefits) काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद और कई आधुनिक रिसर्च के अनुसार यह बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

बालों में चावल का पानी लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले हल्के शैम्पू से बाल धो लें
  • तौलिए से बालों को हल्का सुखा लें
  • चावल का पानी स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं
  • 5–10 मिनट हल्की मसाज करें
  • इसे 20–30 मिनट तक बालों में रहने दें
  • फिर सादे पानी से धो लें

चावल का पानी बनाने का तरीका

1. एक कप चावल अच्छे से धो लें।

2. दो से तीन कप पानी डालकर चावल उबाल लें।

3. जब चावल पक जाएं, तो बचा हुआ पानी छानकर अलग कर लें।

4. अब इसे इस्तेमाल करने के लिए ठंडा होने दें।

5. इस तरह आपका चावल का पानी बनकर तैयार है।

बालों के लिए चावल के पानी के जबरदस्त फायदे

1. बालों की गहराई से सफाई

यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है और स्कैल्प पर जमा गंदगी और ऑयल को हटाने में मदद करता है। इससे बाल हल्के और साफ महसूस होते हैं। चावल का पानी बालों पर लगाएं तो इससे बालों में जमी गंदगी दूर होती है। ये बालों को ड्राई होने से भी बचाता है।

2. बालों की ग्रोथ में मदद

चावल के पानी से मसाज करने पर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और ग्रोथ बढ़ सकती है। इसके साथ ही इससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम हो सकता है।

3. झड़ते और टूटते बालों में राहत

इसके पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे हेयर फॉल धीरे-धीरे कम हो सकता है। चावल का पानी बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है।इससे बालों में नमी बनी रहती है। इससे बाल जल्दी टूटते नहीं हैं।

4. रूखे और बेजान बालों को बनाए सॉफ्ट

यह बालों की नमी बनाए रखता है और ड्राईनेस को कम करता है। बाल सिल्की और स्मूथ नजर आते हैं। कई बार केमिकल युक्त शैम्पू लगाने के बाद बाल काफी उलझे और ड्राई से हो जाते हैं। जो चावल के पानी का इस्तेमाल करने से सॉफ्ट हो जाते हैं।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article